स्वीगी फूड सप्लायरों ने रोष प्रदर्शन
सिविल अस्पताल के सामने स्वीगी फूड सप्लायरों ने बृहस्पतिवार को शर्ते न हटाने पर नई कंपनी के खिलाफ रोष प्रकट किया। सप्लायरों का धरना जारी रहेगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 09:50 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : सिविल अस्पताल के सामने स्वीगी फूड सप्लायरों ने बृहस्पतिवार को शर्ते न हटाने पर नई कंपनी के खिलाफ रोष प्रकट किया। सप्लायरों का धरना जारी रहेगा। फ्लाइओवर के नीचे एकत्र हुए स्वीगी फूड सप्लायर बलजीत, मोनू, प्रदीप, दीपक, निशान, हरिओम, विकास जैन, संयज सैनी, अजय, गौरव रचित, देवराज व अश्वनी ने बताया इस कंपनी को दूसरी कंपनी ने टेकओवर किया। नई कंपनी 12 शर्ते लगा रही है। इससे नौकरी मुश्किल होगा। सप्लायरों ने बताया कि जब तक ये शर्ते नहीं हटाई जाएंगी उनका रोष प्रदर्शन जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें