Move to Jagran APP

सुरेंद्र दूहन बने वकीलों के प्रधान, रात तक होती रही मतगणना

पानीपत के बार एसोसिएशन का चुनाव। मतपर्चियां इधर से उधर हो जाने पर गिनती में हो गई देरी। दूसरी बार के प्रयास में जीत गए सुरेंद्र दूहन। वैभव देशवाल बने सचिव। देशवाल भी दूसरे ही प्रयास में जीते।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 11:14 PM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 11:14 PM (IST)
सुरेंद्र दूहन बने वकीलों के प्रधान, रात तक होती रही मतगणना
वकीलों ने देर रात तक जश्‍न मनाया, सुरेंद्र दूहन को कंधों पर उठाया।

पानीपत, जागरण संवाददाता : पानीपत बार एसोसिएशन के नए प्रधान का चुनाव हो गया है। जिस तरह चर्चा में सबसे आगे रहे सुरेंद्र दूहन, वोट लेने के मामले में भी सबसे आगे रहे। सुरेंद्र दूहन को बार एसोसिएशन का प्रधान चुन लिया गया। इस बार देर रात तक मतगणना होती रही। सर्द रात में भी वकीलों की धड़कनें बढ़ी रहीं। पल-पल मतगणना का इंतजार करते रहे। वैसे, सुरेंद्र दूहन को दूसरी बार में सफलता मिली है। इससे पहले उन्होंने भाग्य आजमाया था लेकिन जीत नहीं सके थे। इस बार जीत हासिल कर ही ली।

loksabha election banner

ये बनी अब टीम

वैभव देशवाल को सचिव चुन लिया गया। इसके अलावा संयम बत्रा संयुक्त सचिव, जितेंद्र रावल कोषाध्यक्ष चुने गए।

इधर से उधर हो गए वोट

मतगणना में देरी होने के कारण परिणाम भी देरी से जारी हो सके। दरअसल, मतपेटियों में ही पर्चियां इधर से उधर हो गईं। आपत्ति जताए जाने पर बार-बार काउंटिंग की गई। इस वजह से देरी पर देरी होती गई। प्रधान पद पर ही करीब ग्यारह बजे परिणाम निकाला जा सका। उपप्रधान पर मतगणना अभी नहीं हो सकी थी।

सुरेंद्र दुहन, प्रधान 

वर्ष-2020 में भी दूहन ने चुनाव लड़ा था। तब सामने थे शेर सिंह खर्ब। खर्ब को उस समय 680 और दूहन को 643 वोट मिले थे। पर दूहन ने फिर से प्रयास किया। इस बार खर्ब सामने नहीं थे। जीत हासिल कर ली।

वैभव देशवाल, सचिव 

एडवोकेट वैभव देशवाल ने भी दूहन की तरह दूसरी बार में जीत हासिल की है। पिछली बार वह चुनाव हार गए थे। तब उन्हें एडवोकेट सुनील शर्मा ने हराया था। वोटों का अंतर भी ज्यादा था।

वकीलों ने जश्न मनाया

देर रात को ही वकीलों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सुरेंद्र दूहन को कंधे पर उठा लिया। जमकर नाचे। मिठाइयां खिलाई गईं। वैसे, जश्न का दौर आगे भी चलेगा। क्योंकि परिणाम देर से आया, इसलिए अब पार्टी अगले दिन भी होगी। दिन में ही परिणाम आ जाता तो रातभर पार्टी होती रहती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.