Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव में महिलाओं 33 प्रतिशत सीट देगा इनेलो : सुनैना चौटाला

सुनैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश में इनेलो को कमतर मानना कुछ दलों की भूल है। इनेलो के मजबूत कार्यकर्ता आज भी उनके साथ खड़े हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 09:27 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 06:36 AM (IST)
विधानसभा चुनाव में महिलाओं 33 प्रतिशत सीट देगा इनेलो : सुनैना चौटाला
विधानसभा चुनाव में महिलाओं 33 प्रतिशत सीट देगा इनेलो : सुनैना चौटाला

जागरण संवाददाता, पानीपत : इनेलो की जिले में पहली महिला चुंदड़ी चौपाल सोमवार को पानीपत ग्रामीण हलके के उग्राखेड़ी गांव में लगी। मुख्य वक्ता सुनैना चौटाला रही। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा विशेष रूप से उपस्थित रही।

loksabha election banner

सुनैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश में इनेलो को कमतर मानना कुछ दलों की भूल है। इनेलो के मजबूत कार्यकर्ता आज भी उनके साथ खड़े हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही इस बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे। विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं को देकर उनका पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। महिलाओं को जोड़ने के लिए चुंदड़ी चौपाल शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि गरीब कन्याओं की शादी में पांच लाख रुपये का कन्यादान दिया जाएगा। बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर तीन हजार रुपये की जाएगी। बिजली के बिल माफ किए जाएंगे। प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल है और बीजेपी की सरकार हर मोर्चे पर फेल है।

उन्होंने कहा कि इनेलो छोड़कर जाने वालों को आज पछतावा हो रहा है। पार्टी ऐसे गद्दार लोगों को वापस नहीं लेगी। इससे पहले महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन मच्छरौली व पूर्व जिला प्रधान राजबाला ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर विद्या देवी, कमला रानी, सीमा देवी, जिलाध्यक्ष हेमराज जागलान, ग्रामीण हलका अध्यक्ष कुलदीप राठी, निशान मलिक, रणधीर जांगड़ा व सतपाल ऊझा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.