सुखबीर बादल ने हरियाणा को दिखाया पंजाब का सपना
कुरुक्षेत्र : पिपली अनाज मंडी में शिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा में राजनीतिक अलख जगाई।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी के पिपली अनाज मंडी में शिरोमणि अकाली दल द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय जन चेतना रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर ¨सह बादल ने रैली में जुटी भीड़ के सामने पंजाब के विकास की तस्वीर पेश कर सपना दिखाया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हरियाणा में उनकी सरकार बना दो, उसके बाद पंजाब जैसा विकास यहां भी होगा। एसवाइएल का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि पंजाब की तर्ज पर हर खेत तक पाइप द्वारा पानी पहुंचाया जाएगा। हर किसान का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। पंजाब की तरह यहां का किसान भी खुशहाल होगा।
रैली में जुटी भीड़ ने दूसरी राजनीतिक पार्टियों में खलबली मचा दी होगी। भीड़ को देखते हुए सुखबीर बादल ने ऐलान किया कि हरियाणा के चुनाव में उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 40 लाख सिख व पंजाबी एक हो जाएं तो उनकी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने अपने भाषण के दौरान सिर्फ कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाते हुए सिखों का दुश्मन बताया। उन्होंने इनेलो व भाजपा का किसी भी रूप में नाम नहीं लिया, लेकिन हरियाणा के विकास का जिक्र करते हुए इतना जरूर कहा कि प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार रही हो उसने विकास नहीं किया। अकाली दल मान के कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
अकाली दल मान के कार्यकर्ताओं ने ैसुखबीर बादल को काले झंडे दिखाए। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उनको धर दबोचा और पुलिस थाने ले गए।