Move to Jagran APP

पानीपत में दिल्ली से आ रहीं सूट चोर महिलाएं, दुकानदारों के होश उड़े, ऐसे चुराती हैं सूट

पानीपत में कपड़ा दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली से आ रहीं महिलाओं का गिरोह सिलसिलेवार वारदात कर रहा है। जाटल रोड पर एक युवती ने इन महिलाओं को पकड़ा। एक महिला ने शाल में बच्‍चा रखा हुआ था। शाल में ही सूट छिपा रही थी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 12:22 PM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 12:22 PM (IST)
पानीपत में दिल्ली से आ रहीं सूट चोर महिलाएं, दुकानदारों के होश उड़े, ऐसे चुराती हैं सूट
पानीपत में दो साल पहले भी चोर महिलाओं के गिरोह ने ऐसी चोरियां की थीं।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत शहर में दिल्ली की छह महिलाएं दुकानों से सूट चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही हैं। एक महिला गोद में बच्चे को लिए होती हैं। इनमें से दो या तीन महिलाएं दुकानदारों का ध्यान भटकाती हैं और अन्य महिलाएं सूट चोरी कर लेती हैं। दो साल पहले भी इस गिरोह ने शहर में सिलसिलेवार दुकानों में चोरी की थी। फिर से गिरोह सक्रिय हो गया है। इससे दुकानदार परेशान हैं।
वारदात-एक : सूट चोरी कर भाग रही दो महिलाओं को पकड़ा
मलिक एनक्लेव की बबीबा मोर ने बताया कि उनकी चौधरी अस्पताल के पास रति फैशंस के नाम से दुकान है। शनिवार को चार महिलाएं दुकान में आईं। एक महिला ने चादर में बच्चा लपेट रखा था। महिलाओं मे सूट दिखाने के बहाने उन्हें व बेटी को बातों में उलझाया। दो महिलाओं ने उनके सामने कपड़ा अड़ा दिया। इस बीच दो महिलाओं ने 12 सूट छिपा लिए। दूसरी महिला ने पांच सूट ओढ़नी में छिपा लिए। ऐसा करते हुए देख लिया था। दो महिलाएं बच्चा व कपड़े लेकर भाग गई। एक महिला ने बेटी का रास्ता रोक लिया। बेटी ने अन्य दुकानदारों की मदद से दो महिलाओं को काबू कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपित महिलाओं को नाम दिल्ली के सुलतानपुरी की गीता और संतोष है। आठ मरला चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वारदात-दो : दुकान से 30 सूट चुराए
नागपाल कालोनी के शिव कुमार ने बताया कि उनकी कपड़े की दुकान है। शुक्रवार को बेटा जतिन शर्मा दुकान पर बैठा था। वह पत्नी अन्नु के साथ मार्केट के सामान खरीदने चला गया। छह महिलाएं सूट खरीदने के बहाने दुकान में घुसी। बेटे ने महिलाओं को चार-पांच सूट दिखाए। एक महिला ने घर के अंदर से पानी लाने को बोला। बेटा पानी लेने अंदर गया तो महिलाओं ने 30 से 35 सूट चोरी किए और फरार हो गई। किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.