संदिग्ध परिस्थितियों में नवदंपती ने की आत्महत्या
जागरण संवाददाता, कैथल : शहर के चंदाना गेट पर एक नवदंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।
जागरण संवाददाता, कैथल : शहर के चंदाना गेट पर एक नवदंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर डीएसपी रामकुमार व सिटी थाना पुलिस इंचार्ज जयवीर ¨सह पुलिस टीम के साथ पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम करवाकर दोनों का दाह संस्कार कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीमारी से दोनों की मौत हो गई है, बीमारी क्या थी इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। वहीं लोगों में चर्चा है कि दोनों ने घर में पंखे पर फांसी का फंदा जान दी है। बताया जा रहा है कि करीब तीन माह पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। यह भी बताया जा रहा है मृतक युवक 15-20 दिन पहले ही अपने परिवार से अलग हुआ था। कोई काम भी नहीं करता था।
बृहस्पतिवार सुबह प्रवीण कुमार उर्फ बिन्नी व ज्योति निवासी जमालपुर की मौत हो गई। यह जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजन भी कैथल पहुंचे। दोनों पक्षों की सहमति से शवों का दाह संस्कार कर दिया। इसके बाद किसी ने सिटी थाना पुलिस में इस बारे में सूचना दे दी। वहीं वाट्सएप ग्रुपों में भी दोनों नवदंपती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी डाल दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पहले पुलिस सीधी शमशान घाट गई, लेकिन तब तक दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका था। यहां से पुलिस मृतक नवदंपती के घर पहुंची। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। कमरे के अंदर सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी जांच की, लेकिन ऐसा कोई आपत्तिजनक सबूत नहीं मिला है।
वर्जन
नवदंपती के आत्महत्या करने की सूचना किसी ने सिटी थाना पुलिस को दी थी। इसके बाद मौके का दौरा किया। परिजनों ने पहले ही दोनों के शवों का दाह संस्कार कर दिया था। परिजनों ने दोनों की बीमारी से मौत होने का कारण बताया है। किसी भी प्रकार की शिकायत पुलिस में नहीं दी है। इसलिए इस मामले में केवल रपट दर्ज की गई है।
- रामकुमार, डीएसपी, कैथल।