Move to Jagran APP

Sugarcane: यमुनानगर की सरस्वती शुगर मिल में गन्ना पेराई शुरू, 25 हजार किसानों को फायदा

हरियाणा की शुगर मिलों में गन्‍ना पेराई की शुरुआत हो चुकी है। यमुनानगर की सरस्‍वती शुगर मिल में गन्‍ना पेराई शुरू होने से करीब 25 हजार किसानों को फायदा होगा। हर दिन करीब एक लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्‍य है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 04:46 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 04:46 PM (IST)
Sugarcane: यमुनानगर की सरस्वती शुगर मिल में गन्ना पेराई शुरू, 25 हजार किसानों को फायदा
शुगर मिलों में गन्‍ना पिराई सत्र शुरू।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। सरस्वती शुगर का पेराई सीजन शुरू हो गया है। करीब एक लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हर दिन होगी। मिल के चलने से यमुनानगर, अंबाला व करनाल जिले के करीब 25000 किसानों को फायदा होगा। गत वर्ष से आठ दिन पहले पेराई सीजन शुरू होने से गेहूं की बिजाई करने वाले किसानों को विशेष रूप से फायदा मिलेगा। गन्ने की कटाई के बाद किसान समय पर गेहूं की बिजाई कर सकेंगे।

loksabha election banner

शुगर मिल के मुख्य संचालन अधिकारी एसके सचदेवा ने सरस्वती मिल में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। जनरल मैनेजर केके चौधरी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डीपी सिंह व जनरल मैनेजर केके चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। गन्ना सप्लाई करने वाले प्रथम किसान दौलतपुर के मकसूद अली, जंधेड़ा के जोगेंद्र सिंह, जंधेड़ा के सोमनाथ व ट्रक ड्राइवर नायब सिंह को हार पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

हर दिन एक लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य

प्रथम दिन करीब 60 हजार गन्ना पेराई का लक्ष्य है। यह लक्ष्य दिनोंदिन बढ़ेगी। करीब एक सप्ताह में एक लाख क्विंटल तक पहुंच जाएगा। मुख्य संचालन अधिकारी एसके सचदेवा ने बताया कि मिल को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इस वर्ष गन्ना पेराई का लक्ष्य 170 लाख क्विंटल रखा गया है। जबकि गत वर्ष 161.59 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। मिल गेट के अलावा 42 क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद की व्यवस्था की गई है। क्रय केंद्रों पर लेबर की समस्या को देखते हुए 32 केन लोडर लगाए गए हैं।ताकि गन्ना लोडिंग का कार्य सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने बताया कि मिल परिसर में ही 200 करोड़ की लागत से एथेनोल प्लांट लगाया गया है। जल्दी ही उत्पादन शुरू हो जाएगा।

स्वच्छ गन्ना लेकर आए किसान को मिला सम्मान

गत सीजन में साफ-सुथरा गन्ना लेकर आए किसानों को मिल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। 115 किसानों ने मिल को साफ गन्ना सप्लाई किया था। उनमें से 10 किसानों को ड्रा के माध्यम से कंबल भेंटकर सम्मानित किया गया। मिल के सीनियर वाइस प्रेसिंडेंट डीपी सिंह ने बताया कि इन किसानों में गांव जयपुर के मोती राम, बुबका के शेर सिंह, सुरा के फूल सिंह, बदनपुरी के अजमेर सिंह, कलानौर के गुरमीत सिंह, अंटावा के दुला राम, भागू माजरा के गुरनाम सिंह, भड़तौली के मुख्तयार सिंह, संखेड़ा के अमर सिंह व देवधर के मांगे राम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि साफ-सुथरा गन्ना लेकर आने वाले किसानों को सम्मानित किए जाने सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा। कोहरे के सीजन में सुरक्षा के लिहाज से गन्ना ढुलाई करने वाले किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों पर मिल की ओर से रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। मौके पर शुगर मिल के अधिकारी राजेंद्र कौशिक, नायब सिंह, बलवान सिंह, अश्वनी आर्य, मोनी शर्मा, किसान श्याम सिंह, जिले सिंह व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.