बस की टक्कर से छात्र घायल
करनाल के डिगर माजरा गांव के बलराज ने पुलिस को शिकायत दी कि वह आइटीआइ का द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह आइटीआइ से घर जाने के लिए के अनाज मंडी के सामने आटो को इंतजार कर रहा था। तभी समालखा की तरफ से पीछे से बस ने टक्कर मार दी।
जासं, पानीपत : करनाल के डिगर माजरा गांव के बलराज ने पुलिस को शिकायत दी कि वह आइटीआइ का द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह आइटीआइ से घर जाने के लिए के अनाज मंडी के सामने आटो को इंतजार कर रहा था। तभी समालखा की तरफ से पीछे से बस ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरा और पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बलराज को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। शराब पीकर बेटे पर ईंट से हमला
जासं, पानीपत : जाटल गांव के सोनू देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मजदूरी करती है। उसके चार बच्चे हैं। आरोप है कि 22 अक्टूबर को पति सुनील शराब पीकर आया और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर पति ने ईंट उठाकर उसके बेटे अतुल के सिर पर मारी। उसने घायल बेटे को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से खानपुर रेफर कर दिया। इसके बाद बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पति ने शराब पीकर पत्नी को पीटा
जासं, पानीपत : पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की एक कालोनी की महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। वह छह महीने बाद ससुराल लौटी। 23 अक्टूबर को उसने रसोई में किसी अन्य महिला के साथ पति को आपत्तिजनक हालात में देख लिया। ससुराल वालों ने उस पर दबाव डाला कि किसी को मत बताना। वह कमरे में चली गई। ससुर ने शराब पीकर उसके साथ छेड़खानी की। पति को इस घटना के बारे में बताया तो उनके साथ मारपीट की। इस घटना की सूचना उसने स्वजनों को दी। आरोपित ससुराल वालों ने उसके पिता के सिर में ईंट से हमला किया और दो भाइयों के साथ मारपीट की। ससुर उसके सारे जेवर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शादी की नीयत से लड़की को भगा ले गया
जासं, पानीपत : आठ मरला चौकी क्षेत्र की एक कालोनी की महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को धर्मेंद्र नामक युवक शादी की नीयत से बहका-फुसलाकर ले गया है। चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है।