छात्र का कार से किया अपहरण, पिटाई कर पांच घंटे बाद छोड़ा
अनाज मंडी स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर पेपर दे रहा था। तभी विजेश के गांव के दीपक व अजय ने उसे बुलाया और कार में डाल कर गोहाना, पानीपत सहित कई जगहों पर ले गए।
जेएनएन, समालखा। समालखा अजान मंडी स्थित कंप्यूटर सेंटर पर पेपर दे रहे युवक का कार से अपहरण कर पीटा गया। अपहरण करने वाले दो युवकों ने युवक को पांच घंटे बाद छोड़ा। घटना को पुरानी रंजिश की वजह से अंजाम दिया गया।
घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। शहरमालपुर गांव का विजेश समालखा अनाज मंडी स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर पेपर दे रहा था। आरोप है कि तभी विजेश के गांव के दीपक व अजय ने उसे बुलाया और कार में डाल कर गोहाना, पानीपत सहित कई जगहों पर ले गए। दोनों आरोपियों ने हथियार के बल पर की। उसकी कमर में पेन से वार किए गए। अपहरण करने वाले युवक विजेश को दोपहर एक बजे घायल रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। घायल विजेश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया। इस मामले के जांच अधिकारी एएसआइ सतीश मलिक ने बताया कि विजेश की दीपक और उसके चचेरे भाई अजय के साथ पुरानी रंजिश है। इसी कारण से उन लोगों ने उसके साथ की।
यह भी पढ़ें: अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने नाबालिग बेटी के साथ करवाया सामूहिक दुष्कर्म