Move to Jagran APP

तब्लीगी जमात से आए लोगों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, Kurukshetra & Yamunanagar में 86 लौटे

दिल्ली में तब्लीगी जमात से यमुनागनर सहित कुरुक्षेत्र लौटे लोग पुलिस की रडार पर हैं। अभी तक 86 लोग सामने आए हैं। इन्‍हें क्‍वारंटाइन किया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 01:39 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 01:39 PM (IST)
तब्लीगी जमात से आए लोगों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, Kurukshetra & Yamunanagar में 86 लौटे
तब्लीगी जमात से आए लोगों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, Kurukshetra & Yamunanagar में 86 लौटे

पानीपत/कुरुक्षेत्र/यमुनानगर, जेएनएन। दिल्ली में तब्लीगी जमात से लौटकर आए लोगों पर अब पुलिस प्रशासन कड़ी निगरानी रख रहा है। दोनों जिलों में 86 लोगों के तब्लीगी जमात से आने का पता लगा है। इन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में भेजा गया है।

loksabha election banner

यमुनानगर के बांबेपुर की मस्जिद से 12 लोगों को निकाला गया और उन्हें क्वारंटाइन किया गया। इसके अलावा अलग-अलग मस्जिदों से 56 लोग मिले हैं। ये सभी तब्‍लीगी जमात में महाराष्ट्र व निजामुद्दीन गए थे। जिले में चल रही तब्लीगी जमात के बारे में भी प्रशासन पता कर रहा है। 10 जमात जिले में आई हुई है। हालांकि इनकी टीम में 8 से 10 लोग हैं। सभी को क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा बूड़िया की मस्जिद से चार लोग कोरोना के संदिग्ध मिले हैं।

जगाधरी से 33 लोग महाराष्ट्र के मुंबई में धार्मिक जलसे में शामिल होने गए थे। इससे पहले यह दिल्ली के निजामुद्दीन जमात में गए थे। वहां से लौटने के बाद इन्होंने प्रशासन को सूचना नहीं दी, जिस कारण इनकी स्क्रीनिंग नहीं हो सकी। ये सभी बूड़िया की मस्जिद में रुके हुए थे।

Lockdown

जगाधरी एसडीएम दर्शन कुमार व डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद ने टीम के साथ मस्जिद से इन लोगों को निकाला। इन सभी की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। फिलहाल इन सभी को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है। अब प्रशासन उन लोगों की तलाश कर रहा है जिनके यह संपर्क में आए थे। बुधवार को एसडीएम ने बताया कि अभी तक कोई भी संदिग्ध नहीं मिला है। इसके बावजूद सभी लोगों को अलग रखा गया है। जिले में दस जगहों पर तबलीगी जमात चल रही है। यहां से लोगों को लेकर क्वारंटाइन किया जा रहा है।

वहीं, सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि चार संदिग्ध लोग बूड़िया की मस्जिद से मिले हैं। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इनको आइसोलेशन वार्ड में रखवाया गया है।

पिपली में नौ लोग पुलिस के रडार पर 

तब्लीगी जमात में शामिल लोगों से कोरोना फैलने की आशंका से थाना सदर पुलिस व खुफिया विभाग चौकस हो गए हैं। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि पिपली क्षेत्र में आधा दर्जन के करीब लोग अलग-अलग शहरों में जमात में तालिम लेने गए थे, पुलिस ने सभी को राडार पर लेकर डाक्टरों की टीम के साथ घरों से ले जाकर आइसोलेट केंद्र बिंट में भेज दिया है।

Lockdown

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि उनको जानकारी मिली कि गांव उमरी से छह, ईशरगढ़ से एक, बीड़ पिपली से एक व्यक्ति अहमदाबाद और एक व्यक्ति बंग्लादेश से आए थे। पुलिस ने चिकित्सा विभाग की टीम के साथ सभी को उनके घरों से ले जाकर बाबैन में बने आइसोलेट केंद्र में जांच के लिए ले भेज दिया है। हांलांकि प्रारंभिक जांच में इनमें से किसी भी व्यक्ति में कोरोना के किसी प्रकार के लक्ष्ण नहीं मिले, लेकिन पुलिस ने सभी को 14 दिनों के होम शैल्टरों में भिजवा दिया है।

कुरुक्षेत्र में जमातों से लौटे 30 लोग लौटे

दिल्ली के निजामुद्दीन, अहमदाबाद और देश की अन्य मस्जिदों में आयोजित तब्‍लीगी-ए-जमातों में शरीक होकर करीब 30 लोग अपने घरों को लौटे हैं। थाना बाबैन, लाडवा व शाहाबाद के गांवों व शहरों के करीब 30 जमाती मुस्लिमों को स्थानीय पुलिस ने घरों से लाकर बाबैन के पिपली रोड स्थित गांव बिन्ट के राधा स्वामी सत्संग डेरे में सैनिटाइज कर क्वारंटाइन किया गया है।

दिल्ली के निजामुद्दीन का मामला प्रकाश में आने के बाद बाबैन क्षेत्र में भी इस मामले को गंभीरता से लिया। इससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। गांवों से लाने के उपरांत सभी जमातियों को गेट पर ही पहले सैनिटाइज किया गया और फिर चिकित्सक जांच की गई। डीएसपी जितेंद्र सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट रणबीर सिंह व थाना प्रभारी रमेश चंद के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने सभी जमातियों से गहनता से पूछताछ की। उनके अलावा उनकी पारिवारिक जानकारी भी जुटाई गई ताकि उनके संपर्क में आने वाले लोगों का भी पता लगाया जा सकें। इसके साथ जमातियों के कब, किस दिन और किन संसाधनों से अपने घरों से दिल्ली, निजामुद्दीन व अहमदाबाद पहुंचने की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कुरुक्षेत्र में इन लोगों को किया गया क्वारंटाइन

बीड़ पिपली के शादि खान, उमरी से मेहरदीन, रिजवान, बीर सिंह, मो. जान, यामीन अली, आरिफ अहमद, ईशरगढ़ के साहिल खान, कसेरला के नवीस मोहम्मद, तंगौली से नवाजुद्दीन, लाडवा से शहजाद उर्फ काला, खेड़ा से अब्दुल साजिद, साजिद, मेहरा से रफीक, जलील, गुढ़ा से अमीर खान, दिलशाद अहमद, मंगत शाह, फतेहगढ़ झरौली से बंदू खान, कलसाना से सफी, शाहाबाद से असलम व फिरोजखान, पलवल से अनवर, ठोल से शाहबाद अली, बुहावी से फतेहद्दीन, ताज मोहम्मद, दूगारी से मो. गुलशेर, इकबाल शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.