दर्दनाक! मासूम चीखा, चिल्लाया, महिलाएं दौड़ीं भी, तब तक कुत्तों ने नोचकर मार डाला
कैथल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर से बाहर खेलने गए मासूम को चार से पांच कुत्तों ने नोच नोचकर मार डाला। जब तक महिलाएं मदद के लिए पहुंची वो मर चुका था।
पानीपत/कैथल, जेएनएन। कुत्तों ने कक्षा छह में पढऩे वाले एक बच्चे को गांव हरसौला में नोच-नोच कर मार डाला। बच्चे की चीख सुन दो महिलाएं उसे छुड़ाने के लिए दौड़ीं, लेकिन तब तक कुत्ते उसकी जान ले चुके थे। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसकी अंत्येष्टि कर दी। कुत्तों से छुटकारा दिलाने के लिए गांव की पंचायत बुधवार को डीसी डॉ. प्रियंका सोनी से मिलेगी।
सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि गांव का रमेश मजदूरी करता है। वह सुबह पत्नी के साथ खेतों में चला गया था। छठी कक्षा में पढऩे वाला बड़ा बेटा सागर और ढाई साल का छोटा बेटा घर पर थे। दोपहर में सागर घर से बाहर खेलने के लिए निकल गया। घर से कुछ दूरी पर मंदिर वाला तालाब के निकट चार-पांच कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया।
चीखें सुन दौड़ी महिलाएं
मासूम के गर्दन, सिर, पेट, टांग और शरीर के अन्य हिस्सों से काट लिया। इसी दौरान गांव की दो महिलाएं घर से बाहर निकली तो सागर की चीखें सुन दौड़ी। जब तक वह उसे कुत्तों से बचा पाती, उसकी मौत हो चुकी थी। सरपंच ने बताया कि पीडि़त परिवार की आर्थिक हालत काफी खराब है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप