Move to Jagran APP

PNB यमुनानगर शाखा में मच गया हड़कंप, लीड बैंक मैनेजर से प्रबंधक ने की अभद्रता, बंधक बनाने का आरोप

हरियाणा के यमुनानगर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हड़कंप मच गया। यहां पर लीड बैंक मैनेजर से शाखा प्रबंधक ने अभद्रता की। आरोप है कि जाति सूचक शब्‍द कहते हुए बंधक भी बना लिया। इस दौरान बैंक का काम भी प्रभावित रहा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 03:47 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 03:47 PM (IST)
PNB यमुनानगर शाखा में मच गया हड़कंप, लीड बैंक मैनेजर से प्रबंधक ने की अभद्रता, बंधक बनाने का आरोप
पंजाब नेशनल बैंक की यमुनानगर शाखा में लीड बैंक मैनेजर से अभद्रता। फाइल फोटो

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। एलडीएम (लीड बैंक मैनेजर) रणधीर सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक की यमुनानगर शाखा के प्रबंधक चेतन शर्मा व नरोत्तम अग्रवाल पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। आरोप है कि उनको जातिसूचक शब्द कहे गए। यहां तक कि शाखा में उन्हें बंधक बनाकर रखा। एलडीएम की शिकायत पर शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने आरोपित शाखा प्रबंधक सहित दो पर केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, एडीसी के आदेशानुसार मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से संबंधित कैंप ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत ही चार जुलाई को कैंप लगाया जाना था। जिसमें पीएनबी यमुनानगर शाखा के प्रबंधक चेतन शर्मा को एलडीएम रणधीर सिंह ने दो जुलाई को सूचना भिजवा दी थी कि वह कैंप में उपस्थित रहे। आरोप है कि चेतन शर्मा कैंप में नहीं पहुंचे।

बार-बार फोन करने पर भी उन्होंने काेई जवाब नहीं दिया। यहां तक कि चेतन शर्मा बैंक से अनुपस्थित थे। बैंक की वरिष्ठ अधिकारी रितु सैनी को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एलडीएम का आरोप है कि करीब साढ़े दस बजे चेतन शर्मा अपने संगठन के सात-आठ सदस्यों उमेश भाटिया, कपिल ढाकला, नरोत्तम अग्रवाल, सुभाष चंद शाखा प्रबंधक गोबिंदपुरी, सुशांत चौधरी अधिकारी शाखा कार्यालय पांसरा, गुरमीत सिंह के साथ शाखा में पहुंचे। जबकि बैंक में ट्रेड यूनियन से संबंधित गतिविधि नहीं की जा सकती। इस बारे में चेतन शर्मा से बात की, तो वह अभद्रता करने लगा। उसके साथी नरोत्तम अग्रवाल ने जातिसूचक शब्द कहे।

10 मिनट तक बंधक बनाकर रखा

एलडीएम रणधीर सिंह का आरोप है कि आरोपित नरोत्तम अग्रवाल व चेतन शर्मा जोर-जोर से चिल्लाकर उन्हें कहने लगे कि किसकी इजाजत से उसने शाखा का दौरा किया। यहां तक कि मंडल प्रमुख करनाल का अथारिटी लेटर दिखाने के लिए कहने लगे। जातिसूचक शब्द कहते हुए आरोपितों ने उन्हें बंधक बना लिया। करीब दस मिनट तक उन्हें बंधक बनाकर रखा। जिससे ग्राहक सेवा भी प्रभावित हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.