Move to Jagran APP

CAA के समर्थन में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सीएम सहित मंत्री विधायक होंगे शामिल Panipat News

पानीपत में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा की प्रदेश स्तरीय जागरूकता रैली होगी। सीएम सहित कई मंत्री और विधायक इसमें शामिल होंगे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 05:01 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 05:13 PM (IST)
CAA के समर्थन में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सीएम सहित मंत्री विधायक होंगे शामिल Panipat News
CAA के समर्थन में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सीएम सहित मंत्री विधायक होंगे शामिल Panipat News

पानीपत, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा पानीपत में कल प्रदेश स्तरीय जागरूकता रैली निकालेगी।  इसमें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रभारी अनिल जैन सहित मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद, विधायक व मंत्री सहित छह जिलों को लोग शामिल होंगे।  वहीं इसे भाजपा के शक्ति प्रदर्शन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सीएए के समर्थन में अभी तक भाजपा की तरफ से हरियाणा में सबसे बड़ी जागरूकता रैली होगी।

loksabha election banner

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि कृष्ण ने अर्जुन को विराट रूप दिखाकर समझाना था। भाजपा नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष के भ्रामक प्रचार से लोगों का जागरूक करने के लिए विराट जन जागरूकता रैली निकाल रही है।

कई जिलों के विधायक और कार्यकर्ता आएंगे

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है। जबकि इस कानून से किसी की नागरिकता पर कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, रोहतक और जींद जिले पर फोकस है। कार्यकर्ता पहले लघु सचिवालय के सामने सर्कस ग्राउंड में एकत्रित होंगे और उसके उपरांत सीएए के समर्थन में शहर में पदयात्रा निकाली जाएगी।

यह रहेगा पदयात्रा का रूट  

भाटिया ने बताया कि पदयात्रा सर्कस ग्राउंड से शुरु होकर जीटी रोड से होते हुए रेलवे रोड और फिर यू-टर्न लेकर आर्य कॉलेज के ग्राउंड में संपन्न होगी। शहर के सामाजिक व्यापारिक, धार्मिक संगठन अपने बैनर के साथ इसमें शामिल होंगे। जिले के सरपंच ग्रामीणों व नगर निगम पार्षद अपने वार्डों के लोगों के साथ इसमें पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि समर्थन में शहर की कई संस्थाएं समर्थन दे चुकी हैं। हमारे लिए देश पहले पार्टी बाद में है। वहीं इससे पहले पानीपत में भाजपा के विधायक सहित राज्‍यसभा सांसद डीपी वत्‍स ने भी सीएए के समर्थन में जागरूकता रैली की थी। डीपी वत्‍स ने भी विपक्षी पार्टियों पर अराजकता फैलाने के आरोप लगाए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.