Move to Jagran APP

YouTube में दिखाई प्रतिभा, अब दुनिया को देगी महिला सशक्तीकरण का संदेश Panipat News

स्टार वाकर फाउंडेशन के बैनर तले फ्रांस से स्पेन तक की पैदल यात्रा करेगी। दुनिया के 13 अन्य महिलाओं के साथ वंडर गर्ल की पहचान होगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 05:09 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 05:10 PM (IST)
YouTube में दिखाई प्रतिभा, अब दुनिया को देगी महिला सशक्तीकरण का संदेश Panipat News
YouTube में दिखाई प्रतिभा, अब दुनिया को देगी महिला सशक्तीकरण का संदेश Panipat News

पानीपत, जेएनएन। अमेरिका के कैलिफोर्निया की संस्था स्टार वाकर फाउंडेशन ने समालखा की जाह्नवी को दुनिया को जागरूक करने के लिए चुना है। संस्था की निदेशिका ओलीविया रोज ने जाह्नवी के घर जाकर माता-पिता से इसकी अनुमति ली। रोज भारत माता स्कूल जाकर जाह्नवी के शिक्षकों व बच्चों से भी मिली। उसने कहा कि वह इसके ऊपर डाक्यूमेंट्री बनाएंगी, जो यात्रा के समय दिखाई जाएगी। यात्रा जून, 2020 में फ्रांस और स्पेन के बीच होगी। 

loksabha election banner

ओलीविया रोज ने बताया कि उनकी संस्था विश्व स्तर पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करती है। इसके लिए उन महिलाओं को चुनती हैं, जिन्होंने जीवन में मुकाम हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया। इस अवसर पर मनोज जौरासी, देवेंद्र व नीरज आर्य, त्रिलोक शर्मा, बृजमोहन आदि मौजूद थे।

यू ट्यूब पर वीडियो देखकर पहुंची समालखा

ओलीविया ने कहा कि उसने यू ट्यूब पर जाह्नवी की वीडियो क्लिप देखी। उसके परिवारिक और आर्थिक हालात का पता लगाया। फिर अंग्रेजी भाषा पर उसकी पकड़ और ज्ञान देखकर वह उसके घर पहुंची। जाह्नवी के पिता बृजमोहन सरकारी शिक्षक हैं, जबकि मां गृहिणी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.