Move to Jagran APP

बेसहारा पशुओं को पकड़ने में लाई जाएगी तेजी, प्रतिदिन अब 20 गोवंश पकड़ने का लक्ष्य निर्धारित

बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान फिर से नगर निगम ने शुरू कर दिया है। बारिश के कारण कुछ दिनों तक अभियान बीच में ही रोकना पड़ा था। अब शुरू किए अभियान में बेसहारा पशुओं को पकड़ने में तेजी लाई जाएगी और प्रतिदिन 20 गोवंश पकड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 09:54 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 09:54 PM (IST)
बेसहारा पशुओं को पकड़ने में लाई जाएगी तेजी, प्रतिदिन अब 20 गोवंश पकड़ने का लक्ष्य निर्धारित
बेसहारा पशुओं को पकड़ने में लाई जाएगी तेजी, प्रतिदिन अब 20 गोवंश पकड़ने का लक्ष्य निर्धारित

जागरण संवाददाता, पानीपत : बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान फिर से नगर निगम ने शुरू कर दिया है। बारिश के कारण कुछ दिनों तक अभियान बीच में ही रोकना पड़ा था। अब शुरू किए अभियान में बेसहारा पशुओं को पकड़ने में तेजी लाई जाएगी और प्रतिदिन 20 गोवंश पकड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। इस अभियान को अब शहर की कालोनियों व सड़कों पर एक साथ चलाया जाएगा। डेढ़ माह में शहर की सड़कों से बेसहारा पशुओं को मुक्त करने का प्लान तय किया है।

loksabha election banner

आए दिन हो रहे बेसहारा पशुओं की वजह से हादसों को रोकने के लिए नगर निगम बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चला रहा है। अभी तक निगम के कर्मचारियों ने 120 से ज्यादा गोवंश पकड़कर नैन गोअभयारण्य छोड़ा गया हैं। अब प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट मेयर अवनीत कौर व नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह ले रहे हैं। इस अभियान में तेजी लाने के लिए निगम के कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पहले पांच कर्मचारी इस अभियान में काम कर रहे थे। अब इस अभियान में 15 कर्मचारी शामिल होंगे। गोवंश को टैग लगाकर ही छोड़ा जा रहा

नैन गोअभयारण्य में गोवंश को टैग लगाकर ही छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही रिकार्ड को रखने के लिए निगम के कर्मचारी अब आनलाइन डाटा किया जाएगा। इसमें पता चल सकेगा कि कितने गोवंश निगम की तरफ से पकड़ा गया और गोशाला में कितने पशुओं की मृत्यु हो चुकी है। इसकी भी जानकारी ली जाएगी। 11 बेसहारा पशुओं को भेजा गोअभयारण्य

सोमवार को नगर निगम ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। इसमें विकास नगर, प्रकाश नगर व बरसत रोड पर बेसहारा 11 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया। इसमें विकास नगर से 4, प्रकाश नगर से 4 व बरसत रोड से 3 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया। इस अभियान में दो गाड़ियों का प्रयोग किया गया है। इस अभियान में तेजी लाने के लिए अब गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए गो अभयारण्य में व्यवस्था को ठीक किया जा रहा। अभियान में तेजी लाने के लिए हर संभव कोशिश

नगर निगम की मेयर अवनीत कौर ने जागरण से बातचीत में कहा कि बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान में तेजी लाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसके लिए प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.