Move to Jagran APP

हरियाणा की बेटी अंतरिक्ष परी कल्पना चावला के नाम पर अमेरिका में स्पेसक्राफ्ट, आज होगा लांच

हरियाणा की बेटी अंतरिक्ष परी कल्‍पना चावला को अमेरिेका में बड़ा सामना दिया जा रहा है। करनाल की बेटी कल्‍पना चावला के नाम पर अंतरिक्ष यान का नाम रखा जाएगा। इस अंतरिक्ष यान को अमेरिका में आज लांच किया जाएगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 08:50 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 08:50 AM (IST)
हरियाणा की बेटी अंतरिक्ष परी कल्पना चावला के नाम पर अमेरिका में स्पेसक्राफ्ट, आज होगा लांच
हरियाणा की बेटी अंतरिक्ष परी कल्‍पना चावला। (फाइल फोटो)

करनाल, [पवन शर्मा]। हरियाणा और करनाल की बेटी अंतरिक्ष परी कल्पना चावला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान हासिल हुआ है। अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी नॉर्थरोप ग्रुमैन कॉरपोरेशन ने अपने नए स्पेसक्राफ्ट का नाम भारत की इस बेटी के नाम पर रखा है। स्पेसक्राफ्ट 29 सितंबर को वíजनिया से लांच किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर इसका लाइव प्रसारण पूरी दुनिया में देखा जा सकेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी सूचना साझा की है।

loksabha election banner

अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी ने दिया यह विशिष्ट सम्मान

अंतरिक्ष परी कल्पना चावला के नाम पर यह स्पेसशिप नासा के लिए कॉमर्शियल रिसप्लाई का जिम्मा उठाने वाली एयरोस्पेस कंपनी नॉर्थरोप ग्रुमैन कॉरपोरेशन लांच करने जा रहा है। इसे एसएस कल्पना चावला नाम दिया गया है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में बयान जारी किया है। इसमें कहा गया कि नॉर्थरोप ग्रुमैन को गर्व है कि एनजी-14 सिग्नस स्पेसक्राफ्ट का नाम पूर्व एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला के नाम पर रखा गया है।

कंपनी की वेबसाइट पर दुनिया भर में होगा लाइव प्रसारण

कंपनी की परंपरा है कि हर सिग्नस का नाम ऐसे शख्सियत पर रखा जाता है, जिन्होंने मानव की अंतरिक्ष यात्रा में अहम भूमिका निभाई हो। स्वर्गीय कल्पना को अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला के रूप में इतिहास में नाम दर्ज कराने के लिए यह सम्मान दिया गया है। स्पेसक्राफ्ट वर्जिनिया के मिड-अटलांटिक रीजनल स्पेसपोर्ट (मार्स) वालोप्स आइलैंड से 29 सितंबर को वहां के समयानुसार रात्रि 10.27 बजे लांच किया जाएगा। नॉर्थरोप की वेबसाइट के जरिए दुनिया भर में इसका लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा।

कार्गो लेकर जाएगा स्पेसक्राफ्ट

अंतरिक्ष परी के नाम पर उड़ान भरने वाला यह स्पेसक्राफ्ट स्पेस स्टेशन तक 3629 किलो कार्गो लेकर जाएगा। कार्गो डिलीवर करने के बाद यह स्पेसक्राफ्ट फायर एक्सपेरिमेंट-वी करेगा। इस प्रयोग के जरिए माइक्रोग्रेविटी में बड़े स्तर पर आग लगने के कारणों और स्थितियों का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद धरती पर स्पेसक्राफ्ट की पैसिफिक महासागर में लैंडिंग होगी।

पहली भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री थीं कल्‍पना

करनाल में जन्मीं कल्पना अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला यात्री थीं। कल्पना ने 19 नवंबर 1997 को अपना पहला अंतरिक्ष मिशन शुरू किया था। चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करके कल्पना 1982 में अमेरिका गई थीं। 1988 में उनकी नियुक्ति नासा में हुई। मार्च 1995 में वह नासा की अंतरिक्ष यात्री कोर टीम में शामिल हुईं। एक फरवरी 2003 को कोलंबिया यान पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते ही टूटकर बिखर गया और भारत की यह अंतरिक्ष परी अंतरिक्ष में ही रह गई।

सीएम ने भी सराहा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी पिछले दिनों करनाल की बेटी कल्पना चावला के नाम पर दर्ज इस विशिष्ट उपलब्धि की सूचना अपने फेसबुक पेज पर साझा की थी। वहीं, करनाल के टैगोर बाल निकेतन स्कूल के प्रिंसिपल डा. राजन लांबा ने इसे गौरवपूर्ण क्षण करार दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे प्रयासों के बूते नई पीढ़ी अंतरिक्ष परी से जुड़ेगी। इसी स्कूल से कल्पना ने आरंभिक शिक्षा ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.