Move to Jagran APP

पिपली लाठीचार्ज के 12वें दिन एसपी का तबादला, राजेश दुग्गल होंगे कुरुक्षेत्र के नए एसपी

पिपली में किसानों पर लाठीचार्ज के 12वें दिन एसपी आस्था मोदी का कुरुक्षेत्र से तबादला कर दिया गया है। उनको गुरुग्राम में डीसीपी मुख्यालय लगाया है। कुरुक्षेत्र के नए एसपी राजेश दुग्गल होंगे। वे सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के पति हैं।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 07:27 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 07:27 PM (IST)
पिपली लाठीचार्ज के 12वें दिन एसपी का तबादला, राजेश दुग्गल होंगे कुरुक्षेत्र के नए एसपी
कुरुक्षेत्र के नए एसपी राजेश दुग्गल होंगे। वे सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के पति हैं।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। पिपली में किसानों पर लाठीचार्ज के 12वें दिन एसपी आस्था मोदी का कुरुक्षेत्र से तबादला कर दिया गया है। उनको गुरुग्राम में डीसीपी मुख्यालय लगाया है। कुरुक्षेत्र के नए एसपी राजेश दुग्गल होंगे। वे सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के पति हैं। राजेश दुग्गल कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ नशाखोरों पर निशाना साधेंगे।वे एक या दो दिन में ज्वाइन कर सकते हैं। वे फिलहाल फरीदाबाद में डीसीपी ट्रैफिक थे।

loksabha election banner

गृह विभाग ने मंगलवार को 34 आइपीएस और एचपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।

एसपी के तबादले के ये दो कारण बड़े माने जा रहे

नंबर-एक

आस्था मोदी ने कुरुक्षेत्र में बतौर एसपी 19 फरवरी 2019 को ज्वाइन किया था। उन्होंने जिले में कानून एवं व्यवस्था लागू करने का भरसक प्रयास किया। 10 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन ने पिपली अनाज मंडी में किसान बचाओ-मंडी बचाओ रैली की थी। प्रशासन और पुलिस ने कोविड-19 को देखते हुए किसानों को रैली में जाने से रोका जा रहा था। पिपली चौक पर किसान उग्र होने लगे तो पुलिस को बल प्रयोग कर दिया। यह प्रदेश और देश का राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है।

नंबर-दो

खेल मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर तक नहीं दिया

खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह पिहोवा विधानसभा से विधायक हैं। उनको जिले में आज तक गार्ड ऑफ ऑनर नहीं मिला है। वे अब तक दर्जनों बार जिले में कार्यक्रमों में आ चुके हैं। यह बात मुख्यमंत्री तक भी पहुंची हुई है। इसके अलावा संदीप ङ्क्षसह के कानून एवं व्यवस्था पर सवाल रहते हैं।सार्वजनिक मंचों पर भी मंत्री और एसपी में दूरी रहती थी। यह भी एसपी के तबादले का दूसरा बड़ा कारण माना जा रहा है।

जागरण के तीन सवाल : एसपी राजेश दुग्गल के जवाब

सवाल : आपको कुरुक्षेत्र में एसपी लगाया गया है। आपकी प्रमुख क्या रहेगी?

जवाब : कुरुक्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था लागू की जाएगी। अपराध को रोकने के साथ पुराने मामलों को ट्रेस किया जाएगा।

सवाल : आप ज्वाइन कब कर रहे हैं?

जवाब : मुझे तबादले के आदेश मिल चुके हैं। मैं एक या दो दिन में कुरुक्षेत्र ज्वाइन करुंगा।

सवाल : नशाखोरी और अवैध रूप से शराब निकालने के मामलों के क्या कदम उठाया जाएगा?

जवाब : नशाखोरी रोकने पर उनका फॉक्स रहेगा। शराब की अवैध भी बंद कराई जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.