शामली के एसपी और एसडीएम ने कांवड़ मार्ग का ड्रोन से किया निरीक्षण
सावन के पहले सोमवार को पानीपत-खटीमा रोड से बड़ी संख्या कावड़िये आने शुरू हो गए। शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने इस मार्ग पर चाक चौबंद प्रबंध किए।
सवांद सहयोगी, सनौली : सावन के पहले सोमवार को पानीपत-खटीमा रोड से बड़ी संख्या कावड़िये आने शुरू हो गए। शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने इस मार्ग पर चाक चौबंद प्रबंध किए। जनपद शामली के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे व ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल शर्मा ने कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के लिए शामली से यमुना ब्रिज तक कावंड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश हरियाणा सीमा पर यमुना ब्रिज का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही यमुना किनारे बने घाटों को भी देखा। उन्होंने यमुना नदी पर तैनात गोताखोरों को निर्देश दिए हैं कि वह सतर्क रहने के साथ-साथ यमुना नदी में स्नान कर रहे शिव भक्तों पर नजर रखें।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे ने वॉच टावर को भी देखा। वहां तैनात पुलिस कर्मी की ड्यूटी को चेक किया। उन्होंने ड्रोन को उड़ाकर कांवड़ मार्ग पर निगाह रखी। पुलिस अधिकारियों को ड्रोन से हरियाणा की ओर से आने वाले शिव भक्त व कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले वाहनों पर भी निगाह रखने के निर्देश जारी किए।