Move to Jagran APP

यमुनानगर में पिता मना रहा था रंगरलियां, बेटे ने रंगेहाथ पकड़ा तो पिता ने कुल्हाड़ी से किया हमला

यमुनानगर में बेटे ने ही पिता के कुकर्मों की पोल पट्टी खोल दी। यहां एक गांव में बेटे ने अपने पिता को दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध बनाते पकड़ लिया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:00 PM (IST)
यमुनानगर में पिता मना रहा था रंगरलियां, बेटे ने रंगेहाथ पकड़ा तो पिता ने कुल्हाड़ी से किया हमला
यमुनानगर में पिता मना रहा था रंगरलियां, बेटे ने रंगेहाथ पकड़ा तो पिता ने कुल्हाड़ी से किया हमला

यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर में एक अलग ही तरह का मामला सामने आया है। बेटे ने ही पिता के कुकर्मों की पोल पट्टी खोल दी। यहां एक गांव में बेटे ने अपने पिता को दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध बनाते पकड़ लिया। इससे गुस्साये पिता ने अपने बेटे व पुत्रवधू पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पुत्रवधू को जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बेटे का उपचार भी अन्य अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर उसके पिता व अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। घटना के बाद से हमलावर पिता व महिला मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। 

loksabha election banner

गांव छारी निवासी रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई की रात 10 बजे वह पत्नी जया कुमारी के साथ अपने खेतों में बने डेरे पर गया था। जहां उसका पिता रामचंद्र किसी महिला के साथ अवैध संबंध बना रहा था। उन्होंने पिता से उनके साथ मौजूद अज्ञात महिला के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पिता गुस्से से आग बबूला हो गया और उनसे झगड़ा करने लगे। जिसके बाद रामचंद्र ने कुल्हाडी से जया कुमारी व रामफल के सिर पर वार किया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद पिता ने उस पर भी कुल्हाडी से वार कर घायल कर दिया। इस दौरान अज्ञात महिला दीवार फांदकर मौके से फरार हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर सुखविंद्र सिंह ने बताया कि बेटे की शिकायत पर पिता रामचंद्र व अज्ञात महिला पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल बेटे और उनकी पत्‍नी का इलाज चल रहा है। शिकायत अुनसार कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.