Move to Jagran APP

लव मैरिज से नाराज था पिता, बेटे और बहू ने मारकर फंदे पर लटकाया

यमुनानगर में पिता की हत्‍या कर दी गई। पिता को बेटे की लव मैरिज रास नहीं आई। बेटे ने बहू के साथ मिलकर पिता की हत्‍या कर दी। इसके बाद पिता को फंदे पर लटका दिया। मृतक की पत्‍नी पर केस दर्ज कर लिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 02:55 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 02:55 PM (IST)
लव मैरिज से नाराज था पिता, बेटे और बहू ने मारकर फंदे पर लटकाया
बेटे और बहू ने पिता की हत्‍या कर दी।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव बलाचौर में 75 वर्षीय ओमप्रकाश की हत्या कर दी गई। आरोप उसके ही बेटे रामेश्वर व पुत्रवधू वर्षा पर लगा है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति की गला दबाकर हत्या की गई है। बाद में उसके शव को बाथरूम के दरवाजे से रस्सी के साथ लटका दिया। इस घटना के बाद से ही उसके पुत्र व पुत्रवधू दोनों फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

loksabha election banner

कांता देवी ने बताया कि उसके पति ओमप्रकाश का शव बाथरूम के दरवाजे पर लटका हुआ था। पहले यही समझा कि उसने आत्महत्या की है। बेटे रामेश्वर व पुत्रवधू वर्षा पर शक हुआ, क्योंकि दोनों सुबह से ही घर पर नहीं थे। उनके साथ रात को ओमप्रकाश का झगड़ा हुआ था। विवाद अधिक बढ़ गया था। इसी रंजिश में दोनों ने ओमप्रकाश की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए दरवाजे से लटका दिया।

प्रेम विवाह किया है रामेश्वर ने

पुलिस की जांच में सामने आया कि रामेश्वर ने वर्षा के साथ प्रेम विवाह किया है। वर्षा मूल रुप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बेहट की रहने वाली है। इस प्रेम विवाह का भी ओमप्रकाश ने कड़ा विरोध किया था, लेकिन रामेश्वर अड़ा रहा और वर्षा को घर ले आया था। जिसकी वजह से रोजाना घर में क्लेश रहता था। सबसे अधिक विरोध ओमप्रकाश ही कर रहा था। मृतक के बड़े बेटे इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रात को पिता उनके पास सोए हुए थे।

सुबह करीब पांच बजे उसकी आंख खुली, तो पिता घर पर नहीं थे। जिस पर वह रामेश्वर के घर देखने के लिए चले गए। उसके घर पर कोई नहीं था। अंदर देखा, तो बाथरूम के दरवाजे में पिता की लाश लटकी हुई थी। जबकि यह दरवाजा काफी छोटा है। यहां से वर्षा व रामेश्वर दोनों फरार थे। छछरौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले में स्वजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.