स्लोगन लेखन में आंचल रानी प्रथम
पानीपत : सेक्टर 18 स्थित राजकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब की तरफ से मंगलवार को युवा दिवस के उपलक
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jan 2018 05:46 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jan 2018 05:46 PM (IST)
पानीपत : सेक्टर 18 स्थित राजकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब की तरफ से मंगलवार को युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। आंचल रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी कॉलेज की प्राचार्य सरोज मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एचआइवी व मद्य निषेध पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी संकायों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. ऋतु नेहरा, डॉ. सुमित्रा विज व सुधीर पुजारा ने निभाई। प्रतियोगिता में अक्षय वर्मा ने द्वितीय व प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता संपन्न करवाने में रोहित कुमार व आरसीसी संयोजक सोनिया की भूमिका रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें