गुप्ता स्पी¨नग में आग लगने से छह मशीनें जली
शिवनगर स्थित गुप्ता स्पी¨नग मिल में मंगलवार सुबह शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे छह मशीनें और 2500 धागे के बोरे जल गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 12:57 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 12:57 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : शिवनगर स्थित गुप्ता स्पी¨नग मिल में मंगलवार सुबह शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे छह मशीनें और 2500 धागे के बोरे जल गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई।
घटना सुबह करीब पांच बजे की है। गुप्ता स्पी¨नग मिल के मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में 15 श्रमिक काम कर रहे थे। तभी डाइंग सेक्शन में शार्ट-सर्किट से कच्चे धागे में आग लग गई। श्रमिक दौड़कर बाहर निकले। फैक्ट्री मालिक गांधी कॉलोनी निवासी राजीव गुप्ता और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की छह गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक मशीने, कच्चे और तैयार धागे के बोरे गए। इससे उनका काफी की नुकसान हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें