Move to Jagran APP

भगवान का चरित्र सुनने से होंगे कष्ट दूर : शुकदेव महाराज

भगवान का चरित्र ही ऐसा है जो सुनता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। जब भी मौका मिले कथा सत्संग में जरूर जाएं। वहां भगवान का चरित्र ही सुनने को मिलेगा। भगवान नारायण के भजन मात्र से बड़े-बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 08:29 AM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 08:29 AM (IST)
भगवान का चरित्र सुनने से होंगे कष्ट दूर : शुकदेव महाराज
भगवान का चरित्र सुनने से होंगे कष्ट दूर : शुकदेव महाराज

जागरण संवाददाता, पानीपत : भगवान का चरित्र ही ऐसा है जो सुनता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। जब भी मौका मिले कथा सत्संग में जरूर जाएं। वहां भगवान का चरित्र ही सुनने को मिलेगा। भगवान नारायण के भजन मात्र से बड़े-बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं। यह संदेश सेक्टर 12 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर के 18 वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित श्रीमद्भगवत कथा के तीसरे दिन कुरुक्षेत्र से आए शुकदेव महाराज ने कथा सुनाते हुए दिया।

loksabha election banner

उन्होंने कथा में श्री ध्रुव जी का पावन चरित्र सुनाते हुए कहा कि रोजी महाराज उत्तानपाद के पुत्र हैं जिन्होंने अपनी सौतेली मां के व्यवहार के कारण बचपन में ही अपने मां के आदेशानुसार गृह त्याग दिया। नारायण की भक्ति के लिए वे वन के लिए चल पड़े। नारद जी सन्मार्ग में उन्हें नारायण की परम भक्ति प्राप्त हुई एवं कंटक राज्य प्राप्त हुआ। उन्होंने हजारों वर्षों तक राज किया। उसके पश्चात प्रभु भक्ति में लीन हो गए। वे ध्रुव तारे के रूप में आज भी विद्यमान हैं। इसके बाद शुकदेव महाराज ने वामन महाराज जो नारायण का अवतार है कि कथा का वर्णन किया।

मंदिर के पुजारी पंडित रामप्रकाश पाठक ने बताया कि 28 अप्रैल तक कथा चलेगी। कथा सुनने के लिए आसपास के सेक्टरों सहित शहर के अन्य भागों से भी लोग आ रहे है। कथा के अंत में प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर प्रधान विनोद गुप्ता, सुरेश मित्तल, मदन बिदल, इंद्र सिंह रंगीला, लेखराज जताना, किरण मौसी, सरोज मलिक, संतोष बंसल, नीलम गर्ग, नीलम जिदल, पूनम चावला और मोना बंसल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.