यमुना में लगाई श्रद्धा की डुबकी
संवाद सहयोगी सनौली अमावस्या व श्राद्ध के समापन पर सनौली यमुना नदी पुल पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की ड
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 08:30 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सनौली : अमावस्या व श्राद्ध के समापन पर सनौली यमुना नदी पुल पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। वीरवार को उप्र-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर अमावस्या के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पैदल, मोटर साइकिलों, जीप, थ्री-व्हीलर, ट्रैक्टर और बसों से पहुंचे। सनोली रोड पर काफी भीड़ रही। मेले सा माहौल रहा। यमुना नदी पुल पर बने शिव मंदिर के पुजारी सुभाष गिरी महाराज ने जागरण से बातचीत में कहा कि श्राद्धों में स्नान का महत्व है। यमुना में पितरों की शांति को लेकर स्नान व दान करने से घर में सुख शांति रहती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें