सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गूंजे शिव के जयकारे
सावन के पहले सोमवार को भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा है। भक्तों ने शिव को प्रसन्न करने के लिए भांग-धतूरा फल-फूल चढ़ाकर जलाभिषेक किया। मंदिरों में सावन के पहले सोमवार को विशेष पूजा हुई।
जागरण संवाददाता, पानीपत :
सावन के पहले सोमवार को भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा है। भक्तों ने शिव को प्रसन्न करने के लिए भांग-धतूरा, फल-फूल चढ़ाकर जलाभिषेक किया। मंदिरों में सावन के पहले सोमवार को विशेष पूजा हुई। भक्तों ने पूजा अर्चना के साथ आरती में भाग लिया। मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे लगते रहे। विभिन्न मंदिरों में विशेष प्रबंध किए गए। प्रसाद और फूलों की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। लोगों ने बेलपत्र भी खरीदे।
पावर हाउस स्थित शिव मंदिर के पुजारी कैलाश चंद ने बताया कि इस वर्ष सावन में चारों सोमवार को अद्भुत संयोग बन रहा है। सावन में दो सोमवार कृष्ण पक्ष में और दो शुक्ल पक्ष में हैं। दो सोमवार को प्रदोष व्रत तीसरे सोमवार को कल्याणकारी नागपंचमी है।
श्री कैलाशी सेवा समिति द्वारा देवी मंदिर में प्राचीन शिवालय में सावन के पहले सोमवार को सुबह से भोले के भक्तों के साथ शिवलिग पर पंचामृत स्नान दूध, दही, घी, शर्करा, शहद के साथ रुद्राभिषेक किया। सुबह से ही लाइनें लगनी शुरू हो गई। भक्तों ने शिवलिग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल, फूल व शिवप्रिय वस्तुएं अर्पित की।
समिति के प्रधान अशोक कैलाशी ने बताया कि आज के श्रृंगार की विशेषता यह है कि आज का श्रृंगार 11 किलों चंदन चूरे को शिवलिग पर दूध, गंगाजल, चमेली के तेल के साथ मिलाकर किया गया। राजा महाकाल का सुंदर रूप सजाया गया। भोले नाथ का फूलों से ललित वशिष्ठ, लवसिगला, मास्टर नरेश, प्रमोद, कुलदीप गोयल, अशोक कैलाशी ने श्रृंगार किया। रुद्राष्टक, लिगास्टक व भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गई।
सनातन धर्म शिव मंदिर हुडा में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में शिवलिग को विशेष रूप से सजाया गया था।
प्राचीन शिव मंदिर न्यू हाउसिग बोर्ड कालोनी में सुबह से ही जलाभिषेक करने वालों को तांता लगा रहा। शाम को पंडित ब्रज किशोर ने शिव पुराण कथा सुनाई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। राधाकृष्ण जावा पैलेस रोड पर सुबह हवन हुआ। भक्तों ने जलाभिषेक रुद्राभिषेक किया। गीता मंदिर, गंगाधाम मंदिर, अवध धाम मंदिर, सनातम धर्म मंदिर मॉडल टाउन सहित अन्य सभी मंदिरों में सुबह जलाभिषेक करने श्रद्धालु पहुंचे।