Move to Jagran APP

पालकी पर सवार शिव बरात लेकर पहुंचे देवी मंदिर, पार्वती से रचाया ब्याह

महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को मनाया गया। मंदिरों में शिवलिग की पूजा अर्चना की गई। मौसम खराब होने के बावजूद शिव भक्त जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचे। हर हर महादेव.बम भोले की जयकारों से शहर गूंज उठा। पालकी शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 08:22 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 08:22 AM (IST)
पालकी पर सवार शिव बरात लेकर पहुंचे देवी मंदिर, पार्वती से रचाया ब्याह
पालकी पर सवार शिव बरात लेकर पहुंचे देवी मंदिर, पार्वती से रचाया ब्याह

जागरण संवाददाता, पानीपत : महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को मनाया गया। मंदिरों में शिवलिग की पूजा अर्चना की गई। मौसम खराब होने के बावजूद शिव भक्त जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचे। हर हर महादेव.बम भोले की जयकारों से शहर गूंज उठा। पालकी शोभायात्रा निकाली गई। असंध रोड और सेक्टर 12 सनातन धर्म शिव मंदिर में देर रात चार पहर पूजन किया गया।

prime article banner

फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव पर गंगाजल अर्पित करने के लिए सुबह 5 बजे से असंध रोड स्थित शिव मंदिर, मॉडल टाउन सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 11 प्राचीन शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, गीता मंदिर व सब्जी मंडी चौराहे पर स्थित मंदिर में देर शाम तक शिव भक्तों का तांता लगा रहा। पीतल और तांबे के कलश में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, फूल और फल लेकर पूजा अर्चना करने पहुंचे। मंदिरों में ऊं नम: शिवाय की ध्वनि गूंजती रही। मौसम खराब होने से सुबह 10 बजे तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ कम रही। भोले के 1008 नामों के उच्चारण से अभिषेक

जगन्नाथ मंदिर से 12 ज्योर्तिलिगों में से महाकाल की शोभायात्रा निकाली गई। पालकी में सवार होकर महाकाल बारात लेकर देर शाम आठ बजे देवी मंदिर पहुंचे। पार्वती के संग ब्याह रचाया। सैकड़ों भक्त इस विवाह के साक्षी बनें। कैलाशी सेवा समिति की तरफ से 28 वां महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। जगन्नाथ मंदिर में शिवलिग पर रुद्राभिषेक किया गया। आचार्य निरंजन पराशर ने राजा महाकाल का विधि-विधान से पूजन किया। शंख, घड़ियाल, झंडे, ढोल-नगाड़े, ताशे की धुन पर भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। कन्या पक्ष ने देवी मंदिर में बारात का स्वागत किया। शादी की अन्य रस्में पूरी की। 12 ज्योर्तिलिगों का पुष्पों से भोलेनाथ के 1008 नामों के उच्चारण के साथ अभिषेक किया गया। समिति प्रधान अशोक कैलाशी ने भक्तों का आभार व्यक्त कर मंगलकामना की। इस दौरान मुख्य अतिथि नरेश सिगला, धनराज बंसल, सुधीर जिदल, प्रधान राजेंद्र गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, दलीप गुप्ता, सुबोध गुप्ता, जेपी शर्मा, कप्तान सिंह, अखिलेश मित्तल, संदीप तायल, पवन बंसल, राकेश बंसल, सुशील सिगला और राजेश गोयल उपस्थित रहे।

देवों के देव महादेव हैं परमात्मा शिव : बच्चन सिंह

पानीपत : भगवान शिव सर्वोच्च हैं। सभी मनुष्य आत्माओं और देव आत्माओं के भी परमपिता हैं इसलिए उनको देवों के देव महादेव भी कहा जाता है। उन्होंने कहा परमात्मा शिव बहुत भोले हैं वो सहज ही अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं। यह बात ईदगाह रोड स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में महाशिव रात्रि पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने कही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। ज्ञान मानसरोवर के निदेशक भारत भूषण ने कहा कि शिवरात्रि का त्योहार अज्ञान के अधंकार की रात्रि को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश लाने का यादगार पर्व है। अध्यक्षता सर्कल इंचार्ज सरला ने की। इस अवसर पर नॉर्वे देश से बीके पीटर, बीके बिदु और बीके कविता बहन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

हवन में दी आहूति

परशुराम कालोनी स्थित शिव मंदिर में हवन किया गया। भक्तों ने शिवलिग पर दूध अर्पित किया। पुजारी अरुण पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की पूजा करने करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर जेपी शर्मा, जयकुमार जांगड़ा, राजेंद्र शर्मा, दर्शना देवी, प्रधान विजय शर्मा, सुशील शर्मा और शिवानी मौजूद थे। खीर का लगाया भंडारा

अशोक नगर रेजिडेंटस वेलफेयर सोसायटी ने महाशिवरात्रि पर खीर का भंडारा लगाया। भगवान शिव से प्रार्थना की कि पानीपत में अमन चैन कायम रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, रजत खुराना, राजेश शर्मा, मनोज, रवि व राजन मौजूद थे।

झुग्गियों में बांटा प्रसाद

समाज सेवा संगठन की तरफ से सेक्टर 24 की झुग्गी झोपड़ी व सेक्टर 25 हनुमान चौक की झुग्गी बस्तियों में भंडारा का प्रसाद बांटा गया। संगठन के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने कहा कि महाशिवरात्रि पर भंडारा लगाकर जरूरतमंदों को भोजन कराने से कई गुणा फल मिलता है। सेवा करने वालों में गंगा गुप्ता, कैलाश जैन, दीपक गोस्वामी व सुभाष सक्सेना मौजूद रहें। जलाभिषेक में डाक कांवड़ियों की भीड़

फोटो-66

समालखा कस्बे की सड़कों पर डाक कांवड़ियों की भीड़ रही। हरिद्वार से गंगाजल के साथ आने वाले युवकों के समूह में काफिले के साथ गंतव्य तक पहुंचने की होड़ लगी रही। भक्तों के लिए पूजा की अलग-अलग व्यवस्था की गई। न्यू दुर्गा कालोनी स्थित शिव मंदिर के पंडित हरिओम ने बताया कि फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को महाशिवरात्रि पड़ा है, यह अत्यंत शुभ है। इस दिन दूध, जल, बेलपत्र से पूजा अर्चना की। जौरासी के प्राचीन शिव मंदिर, रघुनाथ मंदिर, कुहाड़ पाने के शिव मंदिर सहित मच्छरौली, हथवाला आदि गांवों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस अवसर पर न्यू दुर्गा कॉलोनी के जगपाल जौरासी, नरेश जौरासी, राजेश कुहाड़, सुखबीर आट्टा, सूरत सिंह, दयानंद सिंह, दलबीर सिंह, मांगेराम त्यागी, राजेश देवी आदि मौजूद रहे। ज्वाला मां से ज्योत लाकर निकाली शोभायात्रा

फोटो नंबर 19

ऊंटला गांव में महाशिवरात्रि पर ज्वाला मां से ज्योत, दुर्गा प्रतिमा व नर्मदेश्वर शिवलिग लाया गया। गांव में शाम 6 बजे कलश शोभायात्रा निकाली गई। घर घर से भोजन मंगा कर सामूहिक भोज किया गया। ज्वाला जी 15 फरवरी को चली यात्रा पंचकूला, कुरुक्षेत्र और देवी मंदिर अहर से होकर ऊंटला पहुंची। मंदिर में हवन किया गया। इस अवसर पर सरपंच बबली देवी, पूर्व सरपंच लख्मीचंद, श्याम सिंह, ओम प्रकाश, कृष्णलाल, ईश्म सिंह व मास्टर जयपाल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.