Move to Jagran APP

शर्मसार करने वाली घटना, पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

यमुनानगर में पिता ने बेटी के साथ दुष्‍कर्म किया। पिता ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला यमुनानगर थाना क्षेत्र का है। जब किशोरी की मां काम पर गर्ठ थी तो आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 11:33 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 11:33 AM (IST)
शर्मसार करने वाली घटना, पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार
पिता ने बेटी के साथ दुष्‍कर्म की वारदात की।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र की कालोनी में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप उसके पिता पर लगा है। आरोप है कि जब किशोरी की मां काम पर गई थी। तब आरोपित ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपित अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

prime article banner

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र के कालोनी निवासी महिला की 16 वर्षीय बेटी नौवीं की छात्रा है। सुबह महिला अपने काम पर गई थी। इस दौरान घर पर उसका पति व बेटी ही थी। शाम को वह काम से लौटी और दरवाजा खुलवाने लगी, तो पति उसे धक्का मारकर भाग गया। अंदर गई, तो बेटी रो रही थी। इस दौरान बेटी से बात की, तो उसने बताया कि पिता ने उसके साथ गलत काम किया है। बेटी को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और उसे कमरे में ही बंद कर दिया था। महिला को उसकी बेटी ने बताया कि पिता उस पर शुरू से ही गलत नजर रख रहा था। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। जब भी इस बारे में वह किसी को बताने के लिए कहती, तो आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा देता था।

अंबाला में भी आ चुका ऐसा ही मामला 

अंबाला में भी इसी तरह का शर्मनाक मामला सामने आया।  पिता ने बड़ी बेटी के साथ दुष्‍कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी। जब इसकी जानकारी चाचा को लगी तो उसने भी छोटी बहन से छेड़खानी शुरू कर दी। इसके बाद मामले की जानकारी किसी तरह से पड़ोसियों को पता चल गई। पुलिस को सूचना दी गई तो दोनों को गिरफ्तार किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.