Move to Jagran APP

जन-जन तक संविधान की आवाज शाहनवाज

जागरण संवाददाता पानीपत अपने संवैधानिक और कानूनी अधिकारों से अनजान लोग आज भी कोर्ट और

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 08:36 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 08:36 AM (IST)
जन-जन तक संविधान की आवाज शाहनवाज
जन-जन तक संविधान की आवाज शाहनवाज

जागरण संवाददाता, पानीपत : अपने संवैधानिक और कानूनी अधिकारों से अनजान लोग आज भी कोर्ट और पुलिस के पास नहीं पहुंच पाते। लोगों को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के एडवोकेट शाहनवाज ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। वह लोगों को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों से निशुल्क अवगत करा रहे हैं। एक माह में इस वाट्सएप ग्रुप से 227 लोग जुड़कर लाभ ले रहे हैं। इसी की वजह से कई पीड़ित अपनी बात कोर्ट तक पहुंचा चुके हैं। उन्हें न्याय की उम्मीद बंधी है।

loksabha election banner

आज आमजन को संविधान में दिए गए अधिकारों और कानूनी अधिकारों की जानकारी नहीं है। इसके अभाव में लोग कोर्ट और पुलिस से भय खाते हैं। कानूनी जानकारी न होने के कारण कई बार पुलिस भी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करती है। शहर की वधावा राम कालोनी के शाहनवाज वर्ष 2018 से कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। शाहनवाज ने बताया कि करीब एक माह पूर्व संवैधानिक एवं कानून संबंधित जानकारी नाम से वाट्सएप ग्रुप बनाया। एक माह में ही ग्रुप से करीब 250 लोग जुड़े, लेकिन कुछ को ग्रुप से हटाना पड़ा। अब ग्रुप में 227 सदस्य हैं। एडवोकेट ने बताया कि लोगों को संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की जानकारी न होने के कारण कोर्ट और थानों के चक्कर काटने के साथ अन्य शोषण झेलना पड़ता है। कुछ पुलिसकर्मी व अन्य अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर लोगों को परेशान करते हैं। जबकि संविधान में आमजन को बहुत से ऐसे अधिकार प्राप्त हैं, जिनके माध्यम से शोषण से बच सकते हैं। इसी उद्देश्य के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों से अवगत कराया जा रहा है।

सबसे अधिक चालान संबंधी जानकारी लेते हैं लोग

शहर में हर रोज सैकड़ों वाहनों का चालान होता है। पुलिसकर्मी चलती बाइक-स्कूटर की चाबी निकाल लेते हैं और बिना कागज देखे ही चालान काट देते हैं। जबकि इस प्रकार के अधिकार नहीं हैं। ऐसी स्थिति में बिना गलती के ही लोगों को जुर्माना भरना पड़ता है। एडवोकेट शाहनवाज ने बताया कि चालान के बाद लोग पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की स्थिति के संबंध में जानकारी मांगते हैं। रोजाना 15 से अधिक लोग जानकारी के संबंध में मैसेज करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.