सामूहिक विवाह समारोह में 17 तुलसियों को ससुराल का आंगन
देवउठनी एकादशी पर भारतीय महिला कल्याण समिति ने मॉडल टाउन में और लॉयनेस क्लब एवं यूथ क्लब ने देवी मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया। दोनों समारोहों में जरूरतमंद परिवारों के 17 जोड़े सात फेरों के बंधन में बंधे।
जागरण संवाददाता, पानीपत :
देवउठनी एकादशी पर भारतीय महिला कल्याण समिति ने मॉडल टाउन में और लॉयनेस क्लब एवं यूथ क्लब ने देवी मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया। दोनों समारोहों में जरूरतमंद परिवारों के 17 जोड़े सात फेरों के बंधन में बंधे। नवदंपतियों को घर-गृहस्थी का सामान उपहार में दिया। वर-वधु पक्ष को भोजन कराया गया। तेरह जोड़े विवाह बंधन में बंधे : फोटो 21
भारतीय महिला कल्याण समिति एवं श्री सोमनाथ मैमोरियल ट्रस्ट ने सामूहिक विवाह का आयोजन मॉडल टाउन स्थित सामूदायिक केंद्र में किया। यहां 13 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इनमें एक तलाकशुदा दो विधवा युवतियों का विवाह भी संपन्न कराया गया। एक अंतरजातीय विवाह भी हुआ। सांसद संजय भाटिया की पत्नी अंजू भाटिया, शहर विधायक प्रमोद विज की पत्नी नीरू विज, समिति की अध्यक्ष निर्मल दत्त, रानी अविनाश पालीवाल, कृष्णा आचार्य, कमलेश अरोड़ा, बृजरानी शर्मा, उषा गुप्ता आदि ने नए जोड़ों को आशीर्वाद दिया। महिला आर्य समाज, रोटरी पानीपत सैंट्रल ने सहयोग दिया। निर्मल दत्त ने बताय कि 26 वर्षों के अंतराल में 307 कन्याओं की शादी करायी गई हैं। इस मौके पर इंद्रजीत गेरा, डॉ. हेमा रमन, सरोजबाला गुर, कृष्णा सडाना, वीना भाटिया, शशि मित्तल, प्रोमिला, रश्मि सिगला, रमेश चौहान आदि मौजूद रहे। चार जोड़ों का विवाह कराया : फोटो 20
लॉयनेस क्लब पानीपत ग्रेटर एवं यूथ विग की ओर से देवी मंदिर में हुए सामूहिक विवाह समारोह में चार जोड़ों की शादियां संपन्न हुईं। मुख्य अतिथि डीसी सुमेधा कटारिया और क्लब की प्रधान उर्वशी गोयल सहित अन्य ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उर्वशी गोयल ने बताया कि संस्था की ओर से अभी तक 100 लड़कियों का विवाह कराया जा चुका है।कन्याओं को जेवरात, कपड़े, बर्तन आदि सामान उपहार में दिया गया। इस मौके पर रंजना अग्रवाल, पायल, आरती जैन, नेहा सिगला, मीना, नीतू, गीता, मीनू आदि उपस्थित रहे। क्लब की ओर से शुगर जांच कैंप में 80 से अधिक ने जांच करायी। भाइयों ने ठुकराया, मौसी ने किया कन्यादान : फोटो 20ए
करनाल के एक गांव वासी युवती सुनैना के माता-पिता की मौत हो चुकी है।भाई-भाभी उसके साथ नौकरानी जैसा बर्ताव करते थे। करीब एक दिन भाई ने उसकी पिटाई की तो किसी पड़ोसी ने काबड़ी वासी मौसी सुशीला को कॉल कर सूचना दी। मौसी उसे अपने घर आ गई। देवी मंदिर में हुए आयोजन में 29 साल की आयु में सुनैना मोहिद्र के साथ सात फेरों के बंधन में बंध गई। मौसी ने ही उसका कन्यादान किया। सूचना के बावजूद भाई-भाभी विवाह संस्कार में शामिल नहीं हुए। दोस्त ने निभाया दोस्ती का फर्ज : फोटो 22
वीवर्स कॉलोनी वासी फैक्ट्री कर्मचारी शांता कुमार के ईसाइ दोस्त की मृत्यु 2008 में हो गई थी। पत्नी का उससे पहले ही निधन हो गया था। शांताराम दोस्त के दोनों बच्चों रूबी और रोमियो को अपने घर ले आया था। हालांकि, उसके भी तीन बच्चे हैं। मासिक आय इतनी नहीं कि रूबी का विवाह कर पाता। इसके बावजूद उसने रूबी का रिश्ता मोनू पुत्र मांगे से तय कर दिया। भारतीय महिला कल्याण समिति एवं श्री सोमनाथ मैमोरियल ट्रस्ट की मदद से विवाह संपन्न हो गया। शालीग्राम तुलसी का कराया विवाह
फोटो नंबर 18
पानीपत : सेक्टर 12 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में शालीग्राम तुलसी विवाह धूमधाम से मनाया गया। प्रमुख यजमान इंद्रराज कथूरिया शाह परिवार एवं मंदिर के सभी सदस्य किरण, सरोज मलिक, शशी, सरोज चांदना, बबीता व मुकेश कार्यक्रम में शामिल हुए। पुजारी पंडित राम प्रकाश पाठक ने विधि से विवाह संपन्न कराया। भव्य आरती की गई। भक्तों को प्रसाद बांटा गया। हुडा सेक्टर 12 जिदल हाउस में तुलसी विवाह समारोह का आयोजन किया गया।