नववर्ष पर कटरा से भंडारा लगाकर लौटे सेवादार
मां वैष्णो सेवा समिति समालखा की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी नव वर्ष पर जम्मू के कटरा स्थित शिव मंदिर के बाहर चार दिवसीय भंडारा लगाया गया। साठ सेवादारों के दल ने भंडारे में सेवा की। भंडारे से लौटकर आने पर सभी का समालखा में स्वागत किया गया।
जागरण संवाददाता, समालखा
मां वैष्णों सेवा समिति, समालखा की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी नव वर्ष पर जम्मू के कटरा स्थित शिव मंदिर के बाहर चार दिवसीय भंडारा लगाया गया। साठ सेवादारों के दल ने भंडारे में सेवा की। भंडारे से लौटकर आने पर सभी का समालखा में स्वागत किया गया।
समिति के संस्थापक सदस्य पंकज गोल्डी ने भंडारे में सहयोग करने के लिए समालखा वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से भंडारा लगाया गया था। पिछले 17 वर्षों से उनकी समिति भंडारा लगा रही है।उन्होंने कहा कि वैष्णों माता में आस्था के कारण सेवादारों में भंडारे में सेवा करने की होड़ लगी रहती है। लोग अपना कामकाज छोड़कर सेवा करने जाते हैं। मां के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की सेवा करने से उनकों शुकून मिलता है। इस अवसर पर सन्नी नंदवानी, नरेश, सुभाष बठला, अनिल बैनीवाल, सुभाष मल्होत्रा, मोनू मल्होत्रा, कृष्ण बैनीवाल, राजेन्द्र टंडन, बंटी मल्होत्रा, योगेश कोहली, विक्की मल्होत्रा, संजय बैनीवाल, विपिन छाबड़ा, राजेश भारद्वाज और जगदीश छाबड़ा मौजूद थे।