संगोष्ठी में महिलाओं को किया जागरूक
कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा में सोमवार को महिला किसान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 70 महिलाओं ने भाग लिया।
जासं, पानीपत : कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा में सोमवार को महिला किसान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 70 महिलाओं ने भाग लिया। कृषि में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा हुई। केंद्र के प्रभारी डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि 15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस मनाया जाता है। फसल बुआई से लेकर कटाई तक महिलाएं कंधे से कंधा मिला कर कार्य करती है। महिला किसानों को वो अहमियत नहीं मिलती है जिसकी वो हकदार हैं। मृदा वैज्ञानिक डॉ. देवराज ने बताया कि 65-70 फीसद की आबादी गांव में रहती है। महिलाएं खेती कार्य में योगदान देने के साथ ही पशुपालन का कार्य करके मुनाफा कमा सकती हैं। डा. सतपाल ¨सह ने खुंभ उत्पादन के बारे में बताया। इस अवसर बसाड़ा की पुष्पा देवी, वीणा देवी, मंजू, राजकली और नारायणा ने विचार साझा किए।