Move to Jagran APP

Mahashivaratri 2020: शिवालयों में सुबह से लगे भोले के जयकारे, तस्वीरों में देखिए भक्तों की भीड़

Mahashivaratri 2020 महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शिवालयों में भक्त पूजन अर्चन करते नजर आ रहे हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 12:47 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 04:59 PM (IST)
Mahashivaratri 2020: शिवालयों में सुबह से लगे भोले के जयकारे, तस्वीरों में देखिए भक्तों की भीड़
Mahashivaratri 2020: शिवालयों में सुबह से लगे भोले के जयकारे, तस्वीरों में देखिए भक्तों की भीड़

पानीपत, जेएनएन। Mahashivaratri 2020 महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के मंदिर शिवमय हो चुके हैं। शिव मंदिरों में सुबह 5 बजे से जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ लग गई। भोले के जयकारों के साथ मंदिरों के पट खोले गए। रंगीन लाइटों से जगमग मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वालों का तांता लग गया। कुरुक्षेत्र के दुखभंजन महादेव मंदिर, यमुनानगर के आदिबद्री में बद्रीनाथ मंदिर, कैथल में ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में भक्तों की कतार लगी रही। कुछ ऐसा ही नजारा कैमरे में कैद किया गया। देखिए तस्वीरें।

prime article banner

महाशिवरात्रि पर बम भोले के जयकारों से गूंजे मंदिरों में शिवलिंग की पूजा अर्चना की गई। मौसम खराब होने के बावजूद शिव भक्त जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचे। हर हर महादेव..बम भोले की जयकारों से शहर गूंज उठा। असंध रोड और सेक्टर 12 सनातन धर्म शिव मंदिर में देर रात चार पहर पूजन किया जाएगा। 

फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह 5 बजे से असंध रोड स्थित शिव मंदिर, मॉडल टाउन शिव सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 11 प्राचीन शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, गीता मंदिर व सब्जी मंडी चौराहे पर स्थित मंदिर में दोपहर 2 बजे तक शिव भक्तों का तांता लगा रहा। पीतल और स्टील के पात्र में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, फूल और फल लेकर पूजा अर्चना करने पहुंचे। मंदिरों में ऊं नम: शिवाय की ध्वनि गूंजती रही। मौसम खराब होने से सुबह 10 बजे तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ कम रही। 

परशुराम कालोनी स्थित में सुबह में हवन किया गया। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध अर्पित किया। पुजारी अरुण पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की पूजा करने करने मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर जेपी शर्मा, जयकुमार जांगड़ा, राजेंद्र शर्मा, दर्शना देवी, प्रधान विजय शर्मा, सुशील शर्मा और शिवानी मौजूद थे।

Mahashivratri

करनाल में श्री सनातन धर्म मंदिर में जाते भक्‍त।

Mahashivratri

जींद में शिवलिंग को स्‍पर्श कर पूजन करता छोटा भक्‍त।

 Mahashivratri

अम्बाला छावनी हाथी खाना कैलाश मंदिर में  शिवलिंग पर जल चढ़ाते श्रद्धालु। 

Mahashivratri

करनाल में महाशिवरात्रि की धूम। 

Mahashivratri

पानीपत सेक्टर 12 सनातन धर्म शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। 

Mahashivratri

 Mahashivratri

पानीपत सेक्टर 12 सनातन धर्म शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। 

असंध रोड स्थित शिव मंदिर और सेक्टर 12 स्थित शिव मंदिर में रात 9 बजे के बाद चार पहर पूजन किया जाएगा।

Mahashivratri

कुरुक्षेत्र का दुख भंजन महादेव मंदिर।

फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। सेक्टर 11 प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 12 सनातन धर्म शिव मंदिर, महाकाल मंदिर और मॉडल टाउन शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों को रंग रोगन के बाद रंगीन बल्बों से सजाया गया है। 

 Mahashivratri

महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि शाम 5:20 बजे से शुरू होगी। 22 फरवरी को शाम 7:02 बजे तक रहेगी। यह पर्व गहरी आध्यात्मिक अनुभव और ऊर्जा संग्रह की सिद्धि दात्री है। शिव और शक्ति के एकीकरण के इस महापर्व के दिन अनेक शुभ संयोग बन रहे हैँ। 117 साल बाद शनि अपनी स्वयं की राशि में और शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे। श्रवण नक्षत्र और मकर राशि के चंद्रमा में शनि और चंद्र का विष योग असाध्य बीमारी और संकट से छुटकारा प्रदान करेगा। गुरु अपनी स्वराशि में और सर्वार्थ सिद्धि योग और बुध आती योग होने से सभी कार्यों की शुरुआत शुभ रहेगी।

Mahashivratri

कुरुक्षेत्र का दुख भंजन महादेव मंदिर।

प्रथम पहर पूजा शाम से 

गंगाधाम मंदिर के पंडित निरंजन पाराशर ने बताया कि सांध्यकाल से ही प्रथम पहर की पूजा प्रारंभ हो जाती है। भगवान शिव का गंगाजल, पंचामृत, चंदन, भांग, बेलपत्र, धतूरा, मिष्ठान, वस्त्र और आरती सहित पूजन करते समय रात्रि में ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। सच्चे मन और विधिपूर्वक पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

 Mahashivratri

प्रथम पहर की पूजा शाम 6:15 से 9:25 तक

द्वितीय पहर की पूजा रात 11:15 से 12:31 तक

तृतीय पहर की पूजा रात 1:41 से 3:44 तक

चतुर्थ पहर की पूजा प्रात: 4:00 बजे से 6:30 बजे तक

 Mahashivratri

आदिबद्री में बद्रीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु।

मनोवांछित फल मिलेगा 

कुटानी रोड स्थित अवधधाम मंदिर के पुजारी पंडित दाऊजी महाराज ने बताया कि सुबह से रात तक अभिषेक चलेगा। मंगल उत्सव में भगवान शिव जागृत अवस्था में होते हैं। मंगलाचरण और अभिषेक से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।  

 Mahashivratri

आदिबद्री में बद्रीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु।

108 यजमान करेंगे पूजन 

सेक्टर 12 सनातन धर्म मंदिर के पुजारी राम प्रकाश पाठक ने बताया कि मंदिर में रात दस बजे के बाद चार पहर अभिषेक किया जाएगा। 108 यजमान अभिषेक में शामिल होंगे। रात 9 बजे से 10 बजे तक स्वामी दयानंद प्रवचन करेंगे।

 Mahashivratri

प्राचीन भाटली शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी भक्‍तों की कतार।

महाकाल का भव्य श्रृंगार

कैलाशी सेवा समिति की तरफ से मंदिर में महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। समिति के संरक्षक अशोक कैलाशी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर समिति के सदस्यों में विशेष उत्साह है। देवी मंदिर परिसर स्थित पार्क में 12 शिवङ्क्षलग स्थापित किए गए। 

 Mahashivratri

प्राचीन भाटली शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी भक्‍तों की कतार।

गाजे बाजे से निकली भगवान शिव की बारात

असंध रोड स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर है। मंदिर को रोशनी से सजाया गया है। पंडित राजाराम ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को भोले शिव की बारात निकाली गई। मंदिर परिसर से शाम 4 बजे से शुरू हुई बारात लाल बत्ती चौराहा, जीटी रोड व रेलवे रोड से होकर असंध फ्लाईओवर के नीचे समाप्त हो गई। देवी देवताओं की झांकियों को सजाया गया। भगवान शिव का दर्शन करने के लिए बाजारों में लोग उमड़ पड़े। मंदिर में सुबह 5:30 बजे से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।   

 Mahashivratri

भादड़ में विशेष तैयारी 

भादड़ गांव स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में विशेष तैयारी की गई है। शिव भक्त कतार में लग कर जलाभिषेक करेंगे। मंदिर प्रबंधन की तरफ से प्रसाद बांटा जाएगा। भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था की है।

 Mahashivratri

Mahashivratri


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.