Move to Jagran APP

नाच गाकर गणपति बप्पा को दी विदाई, तस्वीरों में देखिए भक्तों का अंदाज Panipat News

भक्तों ने गणपति बप्पा को विदाई दी। दिल्ली पैरलल नहर पर गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही थी। नाचते गाते भक्त विसर्जन के लिए बप्पा को लेकर पहुंचे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 04:23 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 04:28 PM (IST)
नाच गाकर गणपति बप्पा को दी विदाई, तस्वीरों में देखिए भक्तों का अंदाज Panipat News
नाच गाकर गणपति बप्पा को दी विदाई, तस्वीरों में देखिए भक्तों का अंदाज Panipat News

पानीपत, जेएनएन। असंध रोड, गोहाना रोड नहर पर दिन भर गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आ.. यह जयकारा गूंजता रहा। अनेक संस्थाओं सहित निजी रूप से घरों में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शहर में दिन भर शोभायात्रा में गणपति को ले जा गया। नहर पर जाकर गणपति को भावपूर्ण विदाई दी गई। देखिए गणपति विसर्जन की तस्‍वीरें। 

loksabha election banner

ganesh panipat

श्रीअवध धाम मंदिर में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन शोभायात्रा के साथ किया गया। गणपति महोत्सव के समापन पर निकली शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ।

ganesh panipat

 नहर के अंदर वेद मंत्रोच्चार के साथ गणपति जी का जल में विसर्जन किया गया। इससे पूर्व अवध धाम मंदिर प्रांगण में कांग्रेसी नेता वीरेंद्र शाह ने शिरकत की।

ganesh panipat

अवध धाम मंदिर की महिला संकीर्तन मंडल ने गणपति महोत्सव में भजन गाए। संकीर्तन मंडल के महिलाओं ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ नामक गीत गाकर सारा वातावरण गणेशमयी बना दिया। 

ganesh panipat

वीर भवन चुंगी, एसडी मॉडल स्कूल, जगन्नाथ बिहार कॉलोनी, गंगाधाम मंदिर, देवी मंदिर चौक, इंसार बाजार जीटी रोड, पालिका बाजार, गीता मंदिर गीता कॉलोनी, रेलवे रोड, रामलाल चौक ,असंध रोड, रेनबो अस्पताल मॉडल टाउन, पृथ्वी चौक , विराटनगर, असंध रोड  पर श्रद्धालुओं ने अवधधाम के गणपति का स्वागत किया।

ganesh panipat

 इस अवसर पर दाऊजी महाराज ने कहा के गणेश जी की उपासना के लिए कोई वैदिक विधि की जरूरत नहीं है ना ही कोई शास्त्रों में लिखित विधि से गणपति की पूजा का लेख है। इस अवसर पर करण कंसल साक्षी कंसल, अशोक कंसल जुगल कंसल, डॉ. गिरीश अरोड़ा, डॉक्टर कश्मीरी लाल अरोड़ा, गगन नारंग, किशन रेवड़ी मौजूद रहे। 

ganesh panipat

प्राचीन शिव मंदिर में संकीर्तन 
प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर 12 में शाम को गणेश पूजन हुआ। महिला मंडल ने संकीर्तन किया। संकीर्तन के बाद आरती भंडारा हुआ। आयोजक संजीव चौधरी ने बताया कि 11 सितंबर को भजन संध्या व डांडिया होगा। 12 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। सार्वजनिक मराठा गणेश मंडल द्वारा किला पार्क में चल रहे गणेश उत्सव में शाम को आरती हुई। आरती में मुख्य अतिथि सराफा बाजार के चंद्र सहगल रहे। गणेश शोभायात्रा 11 सितंबर को निकाली जाएगी। कांग्रेसी नेत्री शशि लूथरा भी नहर के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.