Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र जेल में भी पहुंची कोरोना की दूसरी लहर, दो बंदी पॉजिटिव

कुरुक्षेत्र जेल में भी कोरोना संक्रमण का खतरा पहुंच चुका है। यहां दो बंदी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जेल में क्षमता से अधिक बंद हैं 188 बंदी। वहीं बंदियों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 05:33 PM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 05:33 PM (IST)
कुरुक्षेत्र जेल में भी पहुंची कोरोना की दूसरी लहर, दो बंदी पॉजिटिव
कुरुक्षेत्र जिला जेल में दो बंदी संक्रमित।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र जिला जेल में भी कोरोना की दूसरी लहर पहुंच गई है। जेल में दो बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को जेल प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जेल में 446 कैदियों व बंदियों को रखने के लिए जगह है। अब 684 कैदी व बंदी हैं। इनमें 90 बंदी हैं। नए बंदियों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। जहां उन्हें कोरोना की रिपोर्ट आने तक रखा जाता है। ऐसे में कोरोना का डर जेल प्रशासन के साथ-साथ बंदियों व कैदियों में भी है।   

prime article banner

जिला जेल में 446 कैदियों व बंदियों को रखने के लिए जगह है। अब जेल में क्षमता से अधिक 188 बंदी हैं। जिन्हें अलग-अलग बैरकों में रखा गया है।

पॉजिटिव बदियों को अस्पताल में भर्ती कराया

जिला जेल के दो बंदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आई थी। जिस पर उन्हें तुरंत उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं जेल अंदर स्थित अस्पताल में रोजाना कैदियों व बंदियों की जांच की जा रही है। कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उनका कोरोना टेस्ट भी कराया जाता है।

जेल उपाधीक्षक रेशम ङ्क्षसह ने बताया कि बंदियों को जेल में अलग रखा जाता है। सबसे पहले उनका कोरोना टेस्ट कराया जाता है। टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें अन्य बंदियों के साथ रख जाता है। क्षमता से अधिक कैदी व बंदी हैं। जेल प्रशासन इसकी व्यवस्था कर रहा है। जेल में ड्यूटीरत कर्मचारियों को सैनिटाइजर प्रयोग करने ओर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जाता है। कोरोना को लेकर जेल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: बेटी पूरे कर रहे टैक्सी चालक पिता के ख्‍वाब, भाई ने दिया साथ तो कामयाबी को बढ़े हाथ

यह भी पढ़ें: पानीपत में बढ़ रहा कोरोना, बच्‍चों को इस तरह बचाएं, जानिये क्‍या है शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह

यह भी पढ़ें: चोट से बदली पानीपत के पहलवान की जिंदगी, खेलने का तरीका बदल बना नेशनल चैंपियन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.