ग्राम सचिव परीक्षा पेपर लीक करना था, स्कूल संचालक बाप-बेटा सहित 14 गिरफ्तार Panipat News
दो दिन हुई ग्राम सचिव परीक्षा का पेपर लीक करने की साजिश का पर्दाफाश हो गया है। पानीपत में पेपल लीक करने के लिए स्कूल के संचालक और उसके बेटे सहित 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पानीपत, जेएनएन। हरियाणा में दो दिन हुई ग्राम सचिव परीक्षा का पेपर लीक करने की साजिश रची गई। हैरान करने वाली बात ये है कि पेपर लीक करने के लिए स्कूल के संचालक और उसके बेटे ने बड़ी भूमिका निभाई। पुलिस ने 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास लैपटाप, ब्लूटूथ डिवाइस व अन्य सामग्री मिली है। पानीपत के एसपी शशांक ने समालखा में प्रेस कांफ्रेंस कर इस पूरे मामले का राजफाश किया।
समालखा के पैराडाइज स्कूल में ग्राम सचिव परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। स्कूल संचालक जगदीप व उसके बेटे अनुज ने पेपर लीक करने और साल्व कराने के लिए सोनीपत के गढ़ी केसरी गांव के राहुल को बुलाया था। राहुल ने सिवाह के राजेश को पास कराना था। स्कूल संचालकों ने उसका पास बनवाया था। स्कूल परिसर में ही राहुल को पकड़ लिया गया। इसके बाद सिवाह के राजेश को बुलाया गया। एसपी के अनुसार, दोनों से पूछताछ हुई तो सारा मामला खुल गया।
स्कूल में एंट्री हो गई थी
स्कूल संचालकों ने पेपर साल्व करने वाले राहुल की एंट्री करा दी थी। वह इस काम में जुट गया था। इससे पहले की पेपर लीक होता, उसे धर लिया गया। अब बड़े ठेकेदारों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
स्कूल से ये चार पकड़े गए
1- पैराडाइज स्कूल का संचालक जगदीप। निवासी समालखा गढ़ी केबल, पानीपत।
2- स्कूल संचालक का बेटा अनुज। निवासी समालखा।
3- गढ़ी केसरी, गन्नौर, सोनीपत का राहुल।
4- सिवाह का राजेश।
करनाल से ये आठ पकड़े गए
1- सांपला, रोहतक का पुष्पेंद्र।
2- मायना करौंथा, रोहतक का अनुज।
3- बलियाणा, रोहतक का संजीत।
4- बलियाणा, रोहतक का अमन।
5- सांपला, रोहतक का विश्वजीत।
6- बलियाणा, रोहतक का सुनील।
7- बलियाणा, रोहतक का अंकित।
8- कसरहेटी, सांपला रोहतक का दीपक।
समालखा से ये दो पकड़े गए
1- गन्नौर का देवेंद्र।
2- किशनपुरा, पानीपत का वैभव।