सनातन धर्म संगठन सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए तैयार
सनातन धर्म संगठन सभी सामाजिक कार्यों में सहयोग करने के लिए तैयार है।
By Edited By: Published: Wed, 07 Mar 2018 08:23 PM (IST)Updated: Thu, 08 Mar 2018 11:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : सनातन धर्म संगठन सभी सामाजिक कार्यों में सहयोग करने के लिए तैयार है। यह वादा संगठन के प्रधान सूरज पहलवान ने नवनियुक्त उपायुक्त सुमेधा कटारिया से किया। संगठन के सदस्य उपायुक्त से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। प्रधान ने उपायुक्त को कार्यभार संभालने पर शुभकामना देते हुए संगठन की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने संगठन के उद्देश्य से उपायुक्त को अवगत करवाया। संगठन की ओर से उपायुक्त सुमेधा कटारिया को प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर वेद शर्मा, मदन डुडेजा, हरीश टुटेजा, प्रमोद गुप्ता, कैलाश लूथरा, रमेश राजपाल, रमन पाहवा, तरूण छोक्करा पार्षद व विजयंत शर्मा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें