विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samalkha Crime: गन प्वाइंट पर सेल्समैन से लूटे साढ़े चार लाख, कार में सवार होकर आए थे तीन बदमाश

Published: Thu, 29 Feb 2024 04:06 PM (GMT+05:30)

पानीपत के समालखा के मनाना गांव में पेट्रोल पंप पर तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर सेल्समैनों से 4.50 लाख ...और पढ़ें

गन प्वाइंट पर सेल्समैन से लूटे साढ़े चार लाख, कार में सवार होकर आए थे तीन बदमाश
गन प्वाइंट पर सेल्समैन से लूटे साढ़े चार लाख, कार में सवार होकर आए थे तीन बदमाश

जागरण संवाददाता, समालखा। Loot of 4.50 Lakh in Samalkha: जीटी रोड पर मनाना गांव के सामने स्थित कारगिल शहीद रियासत अली पेट्रोल पंप पर तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 4.50 लाख रुपये (Loot on Petrol Pump) सेल्समैनों से लूटे लिए। वारदात के बाद सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देकर उजले रंग की स्विफ्ट कार से फरार हो गए। वारदात बृहस्पतिवार अल सुबह तीन बजे करीब की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

20 से 24 साल के थे लुटेरे

पुलिस को दी शिकायत में सेल्समैन मैनपाल वासी गोयला खुर्द ने बताया कि रात में पंप पर पांच सेल्समैन थे। आराम करने के लिए बने केबिन में चार, जिनमें दो जागे व दो सोए थे। एक सेल्समैन ऑफिस में सोया था।  बदमाशों की कार अचानक पेट्रोल पंप पर आकर रुकी। कार से 20 से 24 वर्ष के तीन युवक उतरे। एक युवक के हाथ में पिस्तौल थी। तीनों पहले सेल्समैन के केबिन में जाकर मैनपाल और उसके  साथियों से पिस्तौल दिखाकर कैश देने को कहा। तब तक सोए साथी भी जाग गए। 

साढ़े चार लाख कैश लेकर हुए फरार

सभी से कैश लेने के बाद दो बदमाश केबिन में उसके साथियों के पास खड़े रहे। पिस्तौल वाले युवक, सेल्समैन मैनपाल को लेकर ऑफिस में गया। जहां गल्ले में रखे दिनभर के कैश  निकाल कर  देने को कहा। गल्ले और सेल्समैन से 4.50 लाख रुपये कैश लेने के बाद आरोपित धमकी देते हुए कार में सवार होकर भाग गए। सेल्समैन ने वारदात की सूचना मैनेजर व मालिक सहित पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।

दिन और रात दोनों की कमाई लूट ले गए

सेल्समैन मैनपाल ने बताया कि सुबह से शाम पांच बजे तक की कमाई ढाई लाख रुपये गल्ले में रखे थे। मैनेजर को शाम में पंप से कैश लेकर जाना था, लेकिन वह नहीं आया। शाम पांच से  वीरवार सुबह तीन बजे तक की पेट्रोल से कमाई गई रकम करीब दो लाख रुपये सेल्समैन के पास थे। सभी रुपये बदमाश लूटकर चले गए।

जांच अधिकारी विनोद त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। सेल्समैन से बदमाशों और कार का हुलिया लिया जा रहा है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।