Move to Jagran APP

बड़ा रेल हादसा बचा: यमुना के पानी से रेलवे ट्रैक का बेस बहा, हरियाणा यूपी बार्डर पर रोकी गईं तीन ट्रेनें

Yamuna River flood यमुनानगर में यमुना के पानी से पटरियां से नीचे से बेस बह गया। ट्रैक के नीचे गिट्टी बहाव में निकल गईं। कर्मचारी की तत्परता से हादसा होने से बचाया गया। हरियाणा यूपी बार्डर पर तीन ट्रेन रोकी गईं।

By JagranEdited By: Anurag ShuklaPublished: Mon, 26 Sep 2022 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 06:56 PM (IST)
बड़ा रेल हादसा बचा: यमुना के पानी से रेलवे ट्रैक का बेस बहा, हरियाणा यूपी बार्डर पर रोकी गईं तीन ट्रेनें
यमुनानगर में यमुना नदी के बाढ़ से ट्रैक के नीचे की गिट्टी बह गई।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। हरियाणा उत्‍तर प्रदेश बार्डर पर बड़ा रेल हादसा टल गया। यमुना नदी में आई बाढ़ का पानी कलानौर व उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के शाहजहांपुर फाटक के पास रेलवे ट्रेक पर पहुंच गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण पटरियों के नीचे बना बेस (पत्थर व अन्य पदार्थ) बह गया। जिस कारण पटरियां का बेस कमजोर हो गया। गेटमैन ने तुरंत इसकी सूचना दी और ट्रेनों को रोका गया।

loksabha election banner

गुजरने वाली थी अमृतसर बनमखी एक्सप्रेस

यमुना नदी के बहाव की वजह से नीचे की गिट्टी बह जाने से रेलवे लाइन लटक गई। शाहजहांपुर में तैनात गेट मैन कृष्ण कुमार व एक अन्य कर्मचारी ने पटरियों के नीचे से बेस बहा हुआ देखा तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। उसके बाद अधिकारी हरकत में आए। इस दौरान यात्रियों को लेकर अमृतसर बनमखी एक्सप्रेस ट्रेन आ रही है। उसको कलानौर स्टेशन के पास ही रोका गया।

ठीक कराया जा रहा ट्रैक

रेलवे विभाग के कर्मचारी ट्रैक को ठीक करने में जुटे हुए हैं। वहीं रास्ते में ट्रेन रुकने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। बता दे कि हथनी कुंड बैराज से यमुना नदी दो लाख 95 हजार क्यूसेक बह रहा है। जिस कारण सभी की दिक्कतें बढ़ी हुई है।

अप डाउन ट्रेनों को रोका गया

यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसके जोशी का कहना है कि यमुना नदी के पानी से पटरियों के नीचे से बेस कुछ कमजोर हुआ था। समय रहते इसका पता चल गया। जिस कारण इससे कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रास्ते में अप व डाउन की ट्रेनों को रोका दिया गया। जनसेवा ट्रेन कलानौर स्टेशन पर खड़ी है। इसके अलावा तीन गाड़ियां यहां से गुजरनी थी। उनको भी पहले ही रोक दिया गया। लाइन को चालू करने के लिए कर्मचारी लगे जुटे हुए हैं। जल्द ही लाइन ठीक हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.