Move to Jagran APP

वैश्य महिला महाविद्यालय की छात्राओं को दिए सुरक्षा के टिप्स

वैश्य महिला महाविद्यालय में छात्राओं को 1091 हेल्पलाइन नंबर और स्वरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 06:41 AM (IST)
वैश्य महिला महाविद्यालय की छात्राओं को दिए सुरक्षा के टिप्स
वैश्य महिला महाविद्यालय की छात्राओं को दिए सुरक्षा के टिप्स

जागरण संवाददाता, समालखा : उप पुलिस अधीक्षक पूजा डाबला के नेतृत्व में महिला जागरूकता अभियान के तहत वैश्य महिला कॉलेज की छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज समालखा, पावना देवी की टीम ने कॉलेज की छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 व सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। छात्राओं को उनके अधिकारों व आत्मरक्षा के बारे में भी विस्तार से बताया। अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने को कहा, जिससे अराजक तत्वों को सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है। सरकार ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा व उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए अलग से महिला थाना बनाई है। सभी को उसका लाभ लेना चाहिए। छेड़छाड़, अश्लील हरकत, आपत्तिजनक टिप्पणी, फोन पर जबरदस्ती कॉल व संदेश करने वालों की सूचना बेझिझक पुलिस को देना चाहिए। सूचना देने वालों का नाम भी पुलिस गुप्त रखती है। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.