सेवानिवृत्त एसआइ की पिटाई के आरोपित से डंडा बरामद, जमानत पर छूटा
सेवानिवृत्त एसआइ वार्ड-11 के जितेंद्र अरोड़ा की पिटाई करने के मुख्य आरोपित राजीव कॉलोनी के गौरव पंडित की निशानदेही पर किला थाना पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया। इसके बाद आरोपित गौरव को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : सेवानिवृत्त एसआइ वार्ड-11 के जितेंद्र अरोड़ा की पिटाई करने के मुख्य आरोपित राजीव कॉलोनी के गौरव पंडित की निशानदेही पर किला थाना पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया। इसके बाद आरोपित गौरव को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। किला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य पांच आरोपितों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
बता दें कि पीड़ित जितेंद्र अरोड़ा ने पुलिस को शिकायत दी कि वार्ड-11 में उसकी दुकान है। इस दुकान पर स्थानीय निवासी ¨बद्री व सुबा जबरन कब्जा करना चाहते थे। दोनों आरोपितों का गौरव पंडित साथ दे रहा था। गौरव पहले भी उसके साथ झगड़ा कर चुका है। वह मंगलवार को वार्ड-11 में दुकान पर सब्जी लेने जा रहा था। तभी पप्पू छाबड़ा की दुकान के पास गौरव पंडित, प्रवीण, नरेश उर्फ काका, पप्पू और कुणाल बादशाह ने उसकी डंडों से पिटाई की और चाकू से हमला किया। परिजनों ने घायल जितेंद्र को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। किला थाना पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया।