Move to Jagran APP

मास्क लगाने के लिए आरडब्लयूए प्रधान ने श्रमिकों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता पानीपत अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रध

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 08:53 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 08:53 AM (IST)
मास्क लगाने के लिए आरडब्लयूए प्रधान ने श्रमिकों को किया जागरूक
मास्क लगाने के लिए आरडब्लयूए प्रधान ने श्रमिकों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, पानीपत : अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रधान सुरेश गुंबर ने मास्क ही हथियार, दैनिक जागरण के अभियान को सराहा है। इस अभियान से जुड़ कर उन्होंने आसपास के लोगों को जागरूक करने का ठाना है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करते रहे हैं। अब मास्क लगाने में लापरवाही बरतने वाले लोगों को और सजगता से जागरूक करने की बात कही।

loksabha election banner

उन्होंने वीरवार को बरसत रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया से इसकी शुरुआत की। उन्होंने बताया कि श्रमिक कामकाज में व्यस्त होने के कारण अक्सर मास्क लगाने से परहेज करते हैं। उनकी इसी मानसिकता को बदलने के लिए कोरोना संक्रमण रोकथाम में मास्क की अहमियत के बारे में समझाया। मास्क लगाकर स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अरोड़ा फीड वाली गली में श्रमिकों को मास्क भी वितरित किए।

आप भी जागरूक करें

मास्क ही हथियार है, अभियान से आप भी जुड़ें। जहां भी जागरूक करें, मास्क लगवाएं, हमें फोटो भेजें। हम आपके प्रयासों को प्रकाशित कर सभी को जागरूक करेंगे। हमारा नंबर है 8930300326।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.