टोकरी सजावट में रोज सदन ने मारी बाजी
टोकरी सजावट में रोज सदन प्रथम सनफ्लावर द्वितीय व लोटस सदन तृतीय स्थान पर रहा। व्यर्थ चीजों से वस्तुएं बनाने में लोट्स सदन पहले रोज दूसरे व डेजी सदन तीसरे स्थान पर रहा।
जागरण संवाददाता, समालखा : चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल आट्टा में शनिवार को अंतरसदनीय प्रतियोगिता हुई। पहली से तीसरी कक्षा की टोकरी सजाओ, चौथी से आठवीं की व्यर्थ की चीजों से वस्तुएं और नौंवी से 11वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के बीच गुलदस्ता बनाओ प्रतियोगिता कराई गई। टोकरी सजावट में रोज सदन प्रथम, सनफ्लावर द्वितीय व लोटस सदन तृतीय स्थान पर रहा। व्यर्थ चीजों से वस्तुएं बनाने में लोट्स सदन पहले, रोज दूसरे व डेजी सदन तीसरे स्थान पर रहा। गुलदस्ता बनाओ में रोज प्रथम, लोटस द्वितीय व डेजी तथा सनफ्लावर सदन ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधक नरेश गाहल्याण ने विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।