Move to Jagran APP

दिल्ली जा रही यमुनानगर डिपो की रोडवेज बस पलटी, 25 यात्री घायल

दिल्ली जा रही यमुनानगर डिपो की बस करनाल में पलट गई। हादसे में 25 यात्री घायल हो गए। 12 लोगों को करनाल सिविल अस्पताल भेजा गया। हादसा निर्माणाधीन फोरलेन और कार की टक्कर के चलते हुआ।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 01:19 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 07:31 PM (IST)
दिल्ली जा रही यमुनानगर डिपो की रोडवेज बस पलटी, 25 यात्री घायल
दिल्ली जा रही यमुनानगर डिपो की रोडवेज बस पलटी, 25 यात्री घायल

पानीपत, जेएनएन। करनाल के इंद्री कस्बे में यमुनानगर की रोडवेज बस पलट गई। इस हादसे में 25 यात्री घायल हो गए। 12 यात्रियों को करनाल सिविल अस्पताल भेजा गया। सभी सवारियां रादौर और यमुनानगर की थीं। हादसे की जानकारी रोडवेज अधिकारियों को दे दी गई। 

loksabha election banner

दिल्ली जाने के लिए यमुनानगर डिपो की बस में 30 यात्री बैठे थे। साढ़े छह बजे यमुनानगर से बस चली थी। करीब पौने आठ बजे करनाल के इंद्री कस्बे के बाद गुदड़ी गांव के पास करनाल यमुनानगर हाईवे पर रोडवेज बस पलट गई। फोरलेन निर्माण के चलते सड़क से तीन फीट नीचे गड्ढे में बस जा पलटी।

आसपास के लोगों ने यात्रियों को निकाला
बस पलटता देख अन्य वाहन चालक उस ओर दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गेट की तरफ बस पलटने से यात्रियों को निकलने में मुश्किल हुई। खिड़की से यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे की वजह से करीब 25 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को करनाल सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कार की टक्कर के बाद पलटी बस
परिचालक ने बताया कि सामने से आ रही कार ने बस को टक्कर मार दी। वहीं कार सवार को बचाने के चक्कर में बस रोड के एक तरफ पलट गई। बस के सामने का शीशा टूट जाने की वजह से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी यात्रियों के चोट आई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.