रोहतक में किसानों पर लाठीचार्ज पर जींद में भड़का गुस्सा, कंडेला में 18 घंटे से ग्रामीणों ने लगा रखा है जाम
जींद के कंडेला में जींद-कैथल मार्ग पर 18 घंटे से जाम लगा है। ग्रामीण रोहतक में किसानों पर किए लाठीचार्ज का विरोध कर रहे हैं। पुलिस किसानों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करती रही लेकिन किसान नहीं माने।
जींद, जेएनएन। रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहरलाल का विरोध करने पहुंचे किसानों के साथ पुलिस की हुई झड़प के विरोध में किसानों ने दूसरे दिन भी जिले में आधा दर्जन स्थानों पर मार्गों को जाम रखा। जींद-कैथल मार्ग पर गांव कंडेला में 18 घंटे के बाद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला।
वहीं जुलाना अनाज मंडी के पास रविवार सुबह ही जींद-रोहतक मार्ग को जाम कर दिया गया। नरवाना-हिसार मार्ग पर पूरी जाम रहा। लोगों की समस्या को देखते हुए किसानों ने सुबह 11 बजे मार्ग को खोला दिया। पुलिस किसानों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करती रही, लेकिन किसान नहीं माने। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी हुई और लिंक मार्गों से निकले।
गांव शाहपुर, नगूरां में भी मार्ग जाम किया
कंडेला गांव में लगे जाम को लेकर प्रशासन ग्रामीणों से लगातार संपर्क में है। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि जब तक किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर कार्रवाई नहीं होती तब तक मार्गों को जाम रखा जाएगा। कंडेला गांव के बाद गांव शाहपुर, नगूरां में भी किसानों ने मार्ग को जाम कर दिया। मुख्य मार्गों पर जाम होने के कारण वाहन चालक लिंक रास्तों से होकर निकलते दिखाई दिए। इसके कारण बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
कानून वापस होने तक जारी रहेगा बहिष्कार
जाम लगाने वाले लोगों ने कहा कि शनिवार को रोहतक में सीएम मनोहर लाल का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। वहीं वीरवार को हिसार में डिप्टी सीएम का विरोध करने पहुंचे किसानों के साथ झड़प हुई। जब तक किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस नहीं हो जाते। भाजपा-जजपा के नेताओं का बहिष्कार जारी रहेगा।
जाम के कारण आप की किसान महापंचायत पर भी पड़ा असर
आम आदमी पार्टी द्वारा जींद के सेक्टर नौ स्थित ग्राउंड में होने वाली किसान महापंचायत पर भी मार्गों के जाम होने का असर पड़ा है। जींद जिले के मुख्य मार्गों पर कई जगह पर जाम होने के कारण दूसरे जिलों से आने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को महापंचायत स्थल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ेंः यह भी पढ़ेः Murder in Panipat: सीवरेज कनेक्शन के विवाद में हत्या, गोली मारी, चाकू घोंपे, दुकान में घुसा तो वहां भी नहीं छोड़ा
यह भी पढ़ेः Panipat news: पानीपत के बड़े साइकेट्रिस्ट डॉ. सुदेश खुराना लापता, जीटी रोड पर मिली साइकिल