ऋतु बनीं इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की सिटी डीन
गीता विद्या मंदिर निबरी की प्रधानाचार्य ऋतु सिंह को इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की पानीपत सिटी डीन नियुक्त किया गया है। ऋतु सिंह ने बताया कि इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को स्कूलों में बनने वाले रिकॉर्ड को दर्ज करने के लिए बनाया गया है। डीन नियुक्ति के लिए ऑथारिटी ने बायोडाटा और प्रतिक्रिया मांगी थी। जिनपर वह खरी उतरी और चयनित की गई हैं। अब उनका काम पानीपत के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को सत्यापित करके उन्हें इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भेजना है। जिसके बाद जिले के बच्चों के रिकॉर्ड को पहचान मिलेगी।
जासं, पानीपत : गीता विद्या मंदिर निबरी की प्रधानाचार्य ऋतु सिंह को इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की पानीपत सिटी डीन नियुक्त किया गया है। ऋतु सिंह ने बताया कि इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को स्कूलों में बनने वाले रिकॉर्ड को दर्ज करने के लिए बनाया गया है। डीन नियुक्ति के लिए अथॉरिटी ने बायोडाटा और प्रतिक्रिया मांगी थी। इस पर वह खरी उतरी और चयनित की गई हैं। अब उनका काम पानीपत के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को सत्यापित करके उन्हें इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भेजना है। इसके बाद जिले के बच्चों के रिकॉर्ड को पहचान मिलेगी।