Move to Jagran APP

हरियाणा के राज्य स्तरीय खेलों का संशोधित कैलेंडर जारी, अब 18 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होंगे खेल

हरियाणा के राज्‍य स्‍तरीय खेलों का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया गया। शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी डीईओ व डीईईओ को पत्र लिख अवगत कराया। हर जिले में अलग-अलग खेल होंगे।पानीपत करेगा कबड्डी व थ्रो बाल की मेजबानी।

By Jagran NewsEdited By: Anurag ShuklaPublished: Fri, 07 Oct 2022 09:11 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 09:11 AM (IST)
हरियाणा के राज्य स्तरीय खेलों का संशोधित कैलेंडर जारी, अब 18 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होंगे खेल
राज्‍य स्‍तरीय खेलों का संशोधित कैलेंडर जारी।

समालखा (पानीपत), जागरण संवाददाता। शिक्षा निदेशालय ने राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के संशोधित कैलेंडर जारी किया है। अब उक्त प्रतियोगिता 18 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होगी। प्रदेश के 22 में से 17 जिलों को उक्त खेलों को लेकर मेजबानी मिली है। हर जिले में अलग अलग खेल होंगे। निदेशालय ने खेल कैलेंडर में बदलाव को लेकर प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज अवगत कराया है। पानीपत को कबड्डी व थ्रो बाल की मेजबानी मिली है।

loksabha election banner

प्रतियोगिता में ये खेल हैं शामिल

खेलकूद प्रतियोगिता में अनेक खेल शामिल किए गए हैं। इनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केट बाल, बाक्सिंग, फेंसिंग, फुटबाल, हैंडबाल, हाकी, जूडो, शूटिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वालीबाल, वेटलिफ्टिंग, ताइक्वांडो, रेसलिंग, बेसबाल, चेस, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो खो, नेट बाल, योगा, कोर्फबाल, गोल्फबाल, स्केटिंग, शामिल है।

किस जिले में कब कौनसे वर्ग में खेल का होगा आयोजन

करनाल में एथलेटिक्स के अंडर-14,17,19 (लड़के) व ताइक्वांडो में अंडर-14,17, 19 (लड़के व लड़की) का आयोजन 18 से 20 अक्टूबर तक।

महेंद्रगढ़ में योगा के अंडर-14,17,19 (लड़के व लड़की) व बेसबाल में अंडर-14,17, 19 (लड़के) का आयोजन 18 से 20 अक्टूबर तक।

गुरुग्राम में चैस के अंडर-14,17, 19 (लड़के व लड़की), क्रिकेट अंडर-17 (लड़के) व शूटिंग अंडर-14,17, 19 में (लड़के व लड़की) का आयोजन 18 से 20 अक्टूबर तक।

फरीदाबाद में बैडमिंटन के अंडर-14,17,19 (लड़के व लड़की) का आयोजन 28 से 30 अक्टूबर तक।

सोनीपत में बास्केटबाल के अंडर-14,17,19 (लड़के व लड़की), बेसबाल अंडर-14,17,19 (लड़की) तथा वेटलिफ्टिंग अंडर-17,19 (लड़की) का आयोजन 28 से 30 अक्टूबर तक।

सिरसा में वालीबाल के अंडर-14,17,19 (लड़के व लड़की) व हाकी अंडर-14, 17,19 (लड़की) का आयोजन 28 से 30 अक्टूबर तक।

पंचकुला में क्रिकेट के अंडर-17,19 (लड़की), एथलेटिक्स अंडर-14-17,19 (लड़की) व टेनिस अंडर-14,17, 19 (लड़के व लड़की) का आयोजन 3 से 5 नवंबर तक।

मेवात में खो-खो के अंडर-14,17,19 (लड़के व लड़की) का आयोजन 3 से 5 नवंबर तक।

कुरूक्षेत्र में हाकी के अंडर-14,17,19 (लड़के) व बाक्सिंग अंडर-17,19 (लड़की) का आयोजन 3 से 5 नवंबर तक।

पानीपत में कबड्डी के अंडर-14,17,19 (लड़के व लड़की) व थ्रो बाल अंडर-14,17,19 (लड़के व लड़की) का आयोजन 9 से 11 नवंबर तक।

झज्जर में क्रिकेट अंडर-19 (लड़के), शाफ्ट बाल अंडर-14,17,19 (लड़के) व नेटबाल अंडर-14,17, 19 (लड़के) का आयोजन 9 से 11 नवंबर तक।

फतेहाबाद में फुटबाल अंडर-14,17,19 (लड़के व लड़की) का आयोजन 9 से 11 नवंबर तक।

यमुनानगर में टेबल टेनिस अंडर-14,17,19 (लड़के व लड़की), वेट लिफ्टिंग अंडर-17,19 (लड़के) व कराटे अंडर-14,17,19 (लड़के) का आयोजन 9 से 11 नवंबर तक।

रेवाड़ी में फैनसिंग अंडर-14,17,19 (लड़के व लड़की) व नेटबाल अंडर-14, 17, 19 (लड़की) का आयोजन 17 से 19 नवंबर तक।

हिसार में हैंडबाल अंडर-14,17,19 (लड़के व लड़की) व आरचरी अंडर-14,17,19 (लड़के व लड़की) का आयोजन 17 से 19 नवंबर तक।

रोहतक में कोर्फबाल अंडर-14,17,19, कराटे अंडर-14,17,19 (लड़की), स्केटिंग अंडर-14,17,19 (लड़के व लड़की) व रोलर हाकी अंडर-19 (लड़के) का आयोजन 17 से 19 नवंबर तक।

कैथल में जूडो अंडर-14,17,19 (लड़के व लड़की) व क्रिकेट अंडर-14 (लड़के) का आयोजन 17 से 19 नवंबर तक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.