Move to Jagran APP

कैथल में सेना से रिटायर ससुर ने जेबीटी बहू को मारी गोली, कनपटी में लगी, मौत

सेना से रिटायर ससुर ने कैथल में जेबीटी बहू को गोली मार दी। गोली बहू के कनपटी में जा लगी। सास ससुर में हो रहे विवाद को शांत कराने के दौरान वारदात हुई।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:57 PM (IST)
कैथल में सेना से रिटायर ससुर ने जेबीटी बहू को मारी गोली, कनपटी में लगी, मौत
कैथल में सेना से रिटायर ससुर ने जेबीटी बहू को मारी गोली, कनपटी में लगी, मौत

पानीपत/कैथल, जेएनएन। भगत सिंह कालोनी में रिटायर्ड सैनिक ने बहू जेबीटी शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर आने पर आरोपित पत्नी के साथ  झगड़ा करना शुरू कर दिया। सास-ससुर के बीच हो रही कहासुनी को लेकर जब बहू ने दोनों को शांत करने के लिए बीच-बचाव किया तो आरोपित ने गोली दाग दी। गोली महिला की कनपटी पर जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

loksabha election banner

सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस प्रभारी विरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने  मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपित ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने लाल ङ्क्षसह को पीटा, जिसके चलते उसे चोटें आई। अस्पताल से उसे पुलिस कस्टडी में पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

ये लगाए आरोप 

पुलिस को दी शिकायत में मायापुरी कालोनी निवासी संजय उर्फ अनिया ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम है और वे दो भाई व एक बहन है। 40 वर्षीय बहन मंजू सबसे बड़ी थी। वर्ष 2000 में बालू गांव निवासी जयविंद्र उर्फ मल्लू से शादी हुई थी। अब उसकी बहन का परिवार शहर की भगत सिंह कालोनी में रह रहा था। उसकी बहन के पास दो बेटे अमन (18) व कमल (16) है। आरोप है कि उसके बहन का ससुर लाल सिंह फौज से रिटायर्ड है, जिसके पास खुद की 12 बोर लाइसेंसी पिस्तौल है।

आरोपित लाल सिंह की उसके बहनोई जयविंद्र, बहन मंजू व दोनों भांजों के साथ रंजिश रखता था। छोटी-छोटी बातों को लेकर आरोपित उसकी बहन से झगड़ा करता रहता था। यहां तक कि उसकी बहन के परिवार को गोली से मारने की धमकी देता रहता था। इस बारे में उसकी बहन ने कई बार इसका जिक्र भी किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके भांजे अमन ने मोबाइल पर बताया कि उसका दादा लाल सिंह उसके माता-पिता से झगड़ा कर रहा है और पिस्तौल से जान से मारने की धमकी दे रहा है। जब वह मौके पर पहुंचा तो लाल सिंह से हाथ में पिस्तौल लेकर झगड़ा कर रहा था। देखते ही देखते आरोपित ने उसकी बहन के सिर पर गोली मार दी। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। गोली लगने से उसकी बहन की मौके पर ही मौत हो गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.