एटीएम केबिन में बुजुर्ग ने ठग को पकड़ा, चोट लगी तब भी नहीं छोड़ा
जागरण संवाददाता पानीपत सनौली रोड पर एसबीआइ के एटीएम केबिन में ठग ने सेवानिवृत्त सहायक
आगरा, जागरण संवाददाता। जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन का आवेदन खारिज कर दिया है। पार्टी पदाधिकारियों को प्रदर्शन न करने की हिदायत दी है। कोविड-19 का उल्लघंन होने का नोटिस भी भिजवाया गया है। इधर, सपाई प्रदर्शन पर अड़े हैं। उनका कहना है कि वह हर कीमत पर प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में सपाई और पुलिस-प्रशासन के बीच टकराव की आशंका है।
समाजवादी पार्टी का 21 सितंबर को सभी तहसीलों पर प्रदर्शन प्रस्तावित है। मुख्य प्रदर्शन सदर तहसील पर होगा। इसके लिए सपा ने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने रविवार को उनका आवेदन खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के आवास पर डेरा डाल दिया। उन्हें समझाने का प्रयास किया। वह प्रदर्शन की जिद पर अड़े रहे। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को आने से रोकने के लिए उनके यहां नोटिस भी भेज दिए गए। इसमें कोविड-19 के नियमों का उल्लघंन का हवाला दिया गया। देर रात तक पुलिस पार्टी पदाधिकारियों के यहां चक्कर काटती रही। सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने शहर के कार्यकर्ताओं से सुबह 10 बजे सदर तहसील और जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने जिले के कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र की तहसील पर पहुंचने का आह्वान किया है। महानगर अध्यक्ष का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं की अनियमितता, भ्रष्टाचार की शिकायतें, बेहाल किसान, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर पार्टी अपनी आवाज बुलंद करेगी।
अपर जिलाधिकारी डा. प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि सपा के प्रदर्शन की अनुमति खारिज कर दी गई है। इसके बाद भी यदि वह प्रदर्शन करते हैं तो पुलिस अपना काम करेगी।