समय का सम्मान करें : प्यारे गिरी
संवाद सहयोगी , काबड़ी : हिमाचल प्रदेश के नैना जिला से आए मठाधीर प्यारे गिरी ने कहा कि आदमी को समय
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jan 2018 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jan 2018 05:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी , काबड़ी :
हिमाचल प्रदेश के नैना जिला से आए मठाधीर प्यारे गिरी ने कहा कि आदमी को समय का सम्मान करना चाहिए। समय चाहे आदमी को राजा बने दे। समय करवट ले तो राजा से रंक भी बना देता है। उन्होंने कहा कि जिसने समय का सम्मान नहीं किया वह नष्ट हो गया। समय के कारण ही भगवान श्रीराम को वनवास भी काटना पड़ा। उन्होंने ये बातें गांव कचरौली में पूर्व सरपंच राजेन्द्र शर्मा के आवास पर सोमवार को लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य को हमेशा दूसरों की भलाई के कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर वेद प्रकाश , राजेन्द्र, चरणजीत ओम प्रकाश , शीशपाल, बलवान व दीपक कुमार मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें