Move to Jagran APP

काली पट्टी बांधकर हंगामा, मुख्य सचिव ने नही सुनी पुकार

असंध रोड स्थित विर्क नगर वासियो ने लघु सचिवालय मे हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के सामने हंगामा किया।

By Edited By: Published: Tue, 13 Feb 2018 02:05 AM (IST)Updated: Tue, 13 Feb 2018 10:05 AM (IST)
काली पट्टी बांधकर हंगामा, मुख्य सचिव ने नही सुनी पुकार
काली पट्टी बांधकर हंगामा, मुख्य सचिव ने नही सुनी पुकार
जागरण संवाददाता, पानीपत : असंध रोड स्थित विर्क नगर वासियो ने लघु सचिवालय मे हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव डीएस ढेसी के सामने सिर पर काली पट्टी बांधकर रोष जताया। नगर निगम के अधिकारियो पर विकास मे सौतेला व्यवहार बरतने का आरोप लगाया। मुख्य सचिव लघु सचिवालय मे अधिकारियो की मीटिंग लेने आए थे। लोगो ने समस्या सुनने पहंुचे एसडीएम विवेक चौधरी को वापस भेज दिया। डीसी व नगर निगम अधिकारियो ने कॉलोनी मे पर्याप्त विकास का आश्वासन दिया। नगर निगम के अंतर्गत वार्ड-22 के अंतर्गत आने वाले विर्क नगर वासी वार्ड पार्षद प्रवेश नैन की अगुवाई मे सिर पर काली पट्टी बांधकर सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे। स्थानीय लोगो ने यहां पर प्रशासन व नगर निगम अधिकारियो के खिलाफ नारेबाजी की। इसी वक्त मुख्य सचिव डीएस ढेसी अधिकारियो की बैठक लेने के बाद वापस जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने उनको देखरेख प्रदर्शन तेज कर दिया। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी को बातचीत के लिए भेजा। लोगो ने मुख्य सचिव के सामने अपनी बात रखने की कही। डीएस ढेसी इन सबके बीच अपनी गाड़ी से अपने गंतव्य को निकल गए। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे और नगर निगम आयुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने स्थानीय लोगो से बातचीत की। उनकी समस्याओ को सुना। विर्क नगर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जोगिंद्र सिंह व सचिव भारतेदू ने बताया कि विर्क नगर 1952 मे बसी थी। उनको नगर निगम मे शामिल होने के बाद कॉलोनी मे विकास कार्यो की उम्मीद जगी थी, लेकिन कॉलोनी मे आज तक एक भी विकास कार्य नहीं हो पाए है। यहां पर सब मध्यम वर्ग के लोग रहते है। ऐसे हालातो मे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीसी व निगम आयुक्त ने उनको समस्याओ के जल्द ही समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर बलेद्र सिंह विर्क, चरण सिंह, दलबीर सिंह, राम अवतार सिंह, राज सिंह कश्यप मौजूद रहे। डीसी ने काली पट्टी का पूछा कारण डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने लोगो से सिर पर काली पट्टी बांधने का कारण पूछा। कालोनीवासियो ने कहा कि नगर निगम विकास कार्यो मे कालोनी की अनदेखी बरत रहा है। वे कई बार निगम अधिकारियो को अपनी समस्याओ से अवगत करा चुके है लेकिन निगम अधिकारियो ने उनकी मांगो को अनदेखा कर दिया। उनको मजबूरीवश विरोध मे काली पट्टी बांध कर उतरना पड़ा। स्थानीय लोगो ने जल्द ही विकास कार्य न करवाने पर विरोध प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी है। पार्षद ने टेडर लगवाए, लेकिन लटका दिए पार्षद प्रवेश नैन ने बताया कि विर्क नगर वार्ड-22 मे आता है। उसने विर्क नगर मे गलियो व नालियो के टेडर नगर निगम मे लगवाए थे, लेकिन अधिकारियो ने कुछ लोगो की बातो मे आकर टेडर लेट करवा दिए। ऐसे मे स्थानीय लोगो को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.